{"_id":"5b507bde4f1c1b49748b5b9f","slug":"sourav-ganguly-says-kl-rahul-is-ideal-at-number-four","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर बरसे थे गांगुली, अब दिया जीत का मंत्र","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर बरसे थे गांगुली, अब दिया जीत का मंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वन-डे में विराट ब्रिगेड की सबसे बड़ी समस्या का हल बताया है। भारतीय क्रिकेट के 'दादा' ने कहा है कि वह आंख बंद करके भी सौरव गांगुली को नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए चुनना पसंद करेंगे।
2 of 5
team india
हाल ही में टीम इंडिया को इंग्लैंड से तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 2-1 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड ने पहला मैच हारने के बाद जोरदार वापसी की और लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की। कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद स्वीकार किया कि टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर अस्थायी है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।
3 of 5
केएल राहुल
गांगुली ने कहा, 'केएल राहुल चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने आएंगे, जिससे एमएस धोनी पर दबाव कम होगा। धोनी को दोबारा नंबर-6 पर बल्लेबाजी करना चाहिए। मगर धोनी के नीचे आने का मतलब यह भी है कि उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करना होगी।' गांगुली ने जोर देकर कहा कि शीर्ष चार बल्लेबाजों को टीम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kl rahul
- फोटो : BCCI
गांगुली ने आगे कहा, 'जाइए और केएल राहुल से कहिए कि आपको 15 मैच देता हूं, जाओ और खेलो। टीम इंडिया को नंबर-4 पर बल्लेबाज की जरूरत है। एमएस धोनी, सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक क्रमश: पांचवें, छठें और सातवें स्थान के लिए बढ़िया विकल्प हैं। मगर शीर्ष खिलाड़ी को नंबर-4 पर मौका मिलना जरूरी है।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
हाल ही में गांगुली ने विराट कोहली समेट टीम प्रबंधन पर निशाना साधते हुए रहाणे और राहुल की जगह को लेकर बयान दिया था। उनका मानना है कि टीम प्रबंधन केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर रही है। गांगुली ने मैच के बाद अधिकारिक प्रसारणकर्ता से बातचीत में कहा, 'फिलहाल भारत की टीम शीर्ष क्रम पर काफी निर्भर है। अगर आपका शीर्ष क्रम रन नहीं बनाता तो टीम को जूझना पड़ता है। आपके पास इंग्लैंड जैसा स्तर होना चाहिए।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।