{"_id":"5a0c18b84f1c1b6f548bd43d","slug":"sourav-ganguly-said-bhuvneshwar-kumar-could-be-a-key-bowler-against-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांगुली ने कहा- श्रीलंका के खिलाफ ट्रंप कार्ड साबित होगा टीम इंडिया का यह खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली ने कहा- श्रीलंका के खिलाफ ट्रंप कार्ड साबित होगा टीम इंडिया का यह खिलाड़ी
Wed, 15 Nov 2017 04:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 15 Nov 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गांगुली
- फोटो : dailyo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से होने वाले टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
2 of 5
गांगुली ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी भुवनेश्वर कुमार ने इसी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए थे। इसलिए इस बार भी भुवी से उम्मीद की जा रही है कि वो श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी करेंगे।
3 of 5
सौरभ गांगुली
45 वर्षीय गांगुली ने कहा कि भुवी आने वाले टेस्ट मैच में अच्छा कर सकते हैं और संभावना जताई जा रही है कि पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। जगमोहन डालमिया कॉनक्लेव के उद्घाटन समारोह के दौरान मिड-डे से बातचीत में उन्होंने कहा, 'बॉल पिच पर स्विंग करेगा और भुवी की स्विंग को टैकल करने में बल्लेबाजों को मुश्किल हो सकती है। वो दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं और इस लिहाज से वो महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित हो सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उमेश यादव
उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहिए। मोहम्मद शमी हिट द डेक (पिच पर जोरदार टप्पा मारने वाले) गेंदबाज होंगे, जबकि उमेश यादव की गति भी महत्वपूर्ण होगी। गांगुली ने कहा कि मेहमान टीम ने कभी देश में टेस्ट मैच नहीं जीता और आठ साल के लंबे अंतराल के बाद भारत का दौरा किया।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
उन्होंने कहा कि इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका के वर्तमान टीम के खिलाड़ी रंगाना हेराथ और एंजेलो मैथ्यूज ने ही एक टेस्ट खेला है। इसका मतलब है यह कि उनके लिए यह सीरीज कठिन साबित होगी। बता दें कि श्रीलंकाई टीम आखिरी बार 2009 में भारत दौरे पर आई थी। उस समय टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।