सुप्रीम कोर्च द्वारा बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बर्खास्त करने के बाद इस बात की बहस छिड़ गई है कि बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन होगा? एक तरफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) नए संचालकों की तलाश कर रहा था। लेकिन नए बीसीसीआई अध्यक्ष को लेकर तरह तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
सुनील गावस्कर ने की इस दिग्गज खिलाड़ी को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाने की वकालत
2 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाने की इच्छा जाहिर की है। गावस्कर ने सौरव गांगुली को अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत करते हुए कहा कि 'बीसीसीआई के पास इस पद के लिए अच्छी बेंच स्ट्रेंथ हैं लेकिन मेरे मन में सौरव गांगुली का नाम आता है।'
लेकिन इस बात का खंडन करते हुए सौरव गांगुली ने कहा "मेरा नाम ना लेना ही बेहतर है। मेरा नाम लेने के पीछे कोई वजह नहीं है। ये जल्दबाजी होगी।" सीेएबी के प्रेसिडेंट के तौर पर मेरा 2 साल का कार्यकाल अभी बचा हुआ है। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक एक पोस्ट पर कोई 3 साल तक रह सकता है।"
सुनील गावस्कर ने की इस दिग्गज खिलाड़ी को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाने की वकालत
3 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
सौरव गांगुली की दावेदारी का समर्थन करते हुए गावस्कर ने कहा कि सौरव ने बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम की दशा-दिशा पूरी तरह बदल दी थी। 1999-2000 के दौर को याद कीजिए जब मैच फिक्सिंग की जद से निकली भारतीय टीम का कठिन दौर में दादा ने बेहतरीन तरीके से नेतृत्व किया था।
सुनील गावस्कर ने की इस दिग्गज खिलाड़ी को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाने की वकालत
4 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : Twitter
हालांकि 19 जनवरी को कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी (न्यायमित्र) बीसीसीआई के नए संचालकों के नाम कोर्ट को सुझाएंगे। हो सकता है कि सुनील गावस्कर एक बार फिर बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष बन जाएं, क्योंकि स्पॉट फिक्सिंग के मामले की सुनवाई के दौरान जब एन श्रीनिवासन को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी तब गावस्कर पर कोर्ट ने विश्वास जताया था। गावस्कर अभी 67 साल के हैं और तीन साल यानी 70 साल के होने से पहले तक अध्यक्ष पद पर रह सकते हैं। लेकिन उनका सौरव गांगुली का समर्थन करना कुछ और इशारा करता है।