भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है। धोनी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खराब पारी खेलने के कारण आलोचना झेल रहे हैं।
2 of 5
एमएस धोनी स्टम्पिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने साउथेम्प्टन में हुए मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वह राशिद खान की गेंद पर स्टंपिंग होकर पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने 52 गेंदों पर केवल 28 रन बनाए और पूरी टीम 224 रन ही बना पाई। हालांकि, टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब रही।
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : social media
सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों ने इस धीमी पारी के कारण धोनी की आलोचना की, लेकिन गांगुली मानते हैं कि ऐसा सिर्फ एक बार हुआ है और टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में वह टीम के बहुत काम आएंगे।
4 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
'डीएनए' ने गांगुली के हवाले से बताया, 'धोनी बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद वह इस साल विश्व कप में निश्चित रूप से खुद को साबित करेंगे। वह एक केवल एक मैच में खराब खेले।'
5 of 5
एमएस धोनी स्टंपिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
आलोचना करने के कारण धोनी के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर तेंदुलकर के खिलाफ नाराजगी जताई। इस विश्व कप में अब तक चार मैचों में धोनी ने 90 रन बनाए हैं।