{"_id":"5d9dd8fd8ebc3e93d965943b","slug":"skipper-faf-du-plessis-said-south-africa-pacers-could-learn-a-lot-watching-shami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: दूसरे टेस्ट से पहले डुप्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को शमी से सिखने की दी सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: दूसरे टेस्ट से पहले डुप्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को शमी से सिखने की दी सलाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 09 Oct 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कप्तान फाफ डु प्लेसिस को लगता है कि दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से बहुत कुछ सीख सकते हैं। जिसमें घरेलू परिस्थितियों में प्रभावशाली गेंदबाजी करना भी शामिल है। शमी ने पहले टेस्ट के पांचवे दिन विशाखापट्टनम में घातक गेंदबाजी की जिससे भारत ने 203 रन से मैच को अपने नाम किया।
डु प्लेसिस ने दूसरे टेस्ट से पहले बुधवार को यहां कहा कि मैंने अपने एक युवा गेंदबाज से कहा कि आपके लिए यह सीखने का अच्छा मौका है। मैंने कहा कि आप देख सकते है घरेलू परिस्थितियों में जब कोई शीर्ष पर होता है तो कैसा क्रिकेट खेलता है। उन्होंने कहा कि युवा गेंदबाज क्रीज के कोण का इस्तेमाल और गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के बारे में सीख सकते है। ऐसे में जाहिर है सीखने के लिए काफी कुछ है।
2 of 5
शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने मैच के पांचवें दिन जिस प्रभावशाली तरीके से गेंदबाजी की उससे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान काफी प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि उनकी गेंदबाजी में काफी तीव्रता है। आप गर्मी में छोटे स्पैल डालते हैं, लेकिन जब आप गेंदबाजी करते है तो यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते है कि आप पूरी दमखम से गेंदबाजी करें और उसे बढ़ाते रहे।
3 of 5
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
डु प्लेसिस ने कहा कि शमी की गेंदबाजी की लेंथ से भी काफी कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि, वह ऐसे गेंदबाज हैं जिनकी गेंद स्टंप्स से बहुत ज्यादा टकराती हैं। गेंदबाजी के लिहाज से भी काफी कुछ सीखा जा सकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम बेहतर करें। खास कर पहली पारी में, हमने काफी वाइड गेंदे फेंकी (पहले टेस्ट) जिससे उन्होंने आसानी से रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
डु प्लेसिस ने इस बात का संकेत दिया कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए टीम चयन के मायने यह है कि मैच जीतने वाले खिलाड़ियों का संयोजन बनाए। ऐसे में हमें उन खिलाड़ियों को ढूंढना होगा जो 20 विकेट ले सके और बड़ा स्कोर खड़ा कर सकें।
विज्ञापन
5 of 5
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि पहले टेस्ट में हम 20 विकेट नहीं निकाल सकें, यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमें सुधार करना होगा । इससे आप मैच विजेता बनते हैं। हम ऐसे खिलाड़ियों का चयन करना चाहेंगे जो मैच में प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। पुणे में 2017 में स्पिनरों की मदद वाली पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान का मानना है कि यह पिच एकतरफा नहीं होगी क्योंकि यह टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने से इसमें बदलाव आया है। यहां तक की साउथ अफ्रीका में हम औसत से खराब पिच नहीं रख सकते क्योंकि इससे अंक कम होंगे।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।