फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: भारत के यह छह हिट खिलाड़ी वेलिंग्टन टेस्ट में हुए फ्लॉप, टीम को मिली शर्मनाक हार

Mon, 24 Feb 2020 11:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 24 Feb 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Six Indian cricketers poor performance helps New Zealand wins 1st Test match at wellington
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के अपने आखिरी पड़ाव पर है। टी-20, वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमें टेस्ट सीरीज में आमने-सामने हैं। हालांकि भारत के लिए पहला टेस्ट मैच बेहद निराशाजनक रहा। उसे चौथे दिन ही न्यूजीलैंड के हाथों दस विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।



विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए और पूरे मैच में कहीं भी मेजबान को टक्कर देते हुए नजर नहीं आई। टीम की इस शर्मनाक हार के लिए कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी नीचले स्तर का रहा। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्होंने निराश किया।

Six Indian cricketers poor performance helps New Zealand wins 1st Test match at wellington
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली:
टीम के इस हार के सबसे बड़े कारण खुद कप्तान विराट कोहली ही रहे। उन्होंने कप्तानी में अपने कमजोर फैसले के साथ बल्लेबाजी में भी निराश किया। टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज विराट ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर मात्र 21 रन बनाए।

Six Indian cricketers poor performance helps New Zealand wins 1st Test match at wellington
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

जसप्रीत बुमराह:
योर्कर किंग के नाम से मशहूर भारत के स्टार तेज गेंदबाज बुमराह के लिए चोट से उबरकर वापसी करना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने वेलिंग्टन टेस्ट में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और सिर्फ एक विकेट ही ले पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six Indian cricketers poor performance helps New Zealand wins 1st Test match at wellington
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

चेतेश्वर पुजारा:
टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज कहे जाने वाले पुजारा का बल्ला भी पूरी तरह से खामोश रहा और वे भी कीवी गेंदबाजी के आगे जूझते नजर आए। पुजारा ने दोनों पारियों में मिलाकर मात्र 22 रन बनाए।

विज्ञापन
Six Indian cricketers poor performance helps New Zealand wins 1st Test match at wellington
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ: 
रोहित और धवन की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाजी करने उतरे पृथ्वी शॉ ने भी अपने बल्ले से निराश किया। उन्होंने तेजी से रन तो बनाए लेकिन एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर मात्र 30 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed