भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कमाल की बैटिंग की। श्रेयस ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा दिया। टीम इंडिया के शुरुआती विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए अय्यर का बल्ला बांग्लादेशी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बोला। उन्होंने इस सीरीज में टीम के लिए कुछ अहम पारियां खेली हैं। इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में वह लगातार रन बनाते रहे हैं। अपने इस प्रदर्शन से श्रेयस ने भारतीय वन-डे टीम का दरवाजा खटखटा दिया है और नंबर चार के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।
श्रेयस ने ठोका करियर का पहला तूफानी अर्धशतक, वन-डे में नंबर चार के लिए पेश की दावेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन