फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL players' auction for the 2027 season is set to be held in India chairman Arun Dhumal confirmed

आईपीएल 2027: तीन साल बाद भारत में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर क्या बोले अरुण धूमल?

Wed, 16 Sep 2026 05:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Sep 2026 05:55 PM IST
सार

आईपीएल 2027 सीजन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने इस बात की पुष्टि की है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए होने वाली मिनी नीलामी इस बार भारत में ही आयोजित होगी।

विज्ञापन
IPL players' auction for the 2027 season is set to be held in India chairman Arun Dhumal confirmed
आईपीएल - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि आईपीएल के आगामी 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी देश में ही आयोजित की जाएगी। पिछले तीन वर्षों से यह आयोजन देश से बाहर हो रहा था, लेकिन अब इसे वापस भारत लाने की इच्छा जताई गई है। पिछले तीन संस्करणों की नीलामी दुबई, जेद्दा (मेगा नीलामी) और आबू धाबी में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

नीलामी शहर का चयन बाद में होगा
अरुण धूमल ने कहा, 'हर साल हम ऐसा भारत में करने की कोशिश करते हैं, लेकिन शादी के भारी सीजन के कारण हमें वेन्यू नहीं मिल पाता है। इसलिए, चूंकि यह एक छोटी नीलामी होगी, हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि यह इस साल भारत में ही हो और उम्मीद है कि हमें इसके लिए सही वेन्यू मिल जाएगा।' नीलामी के मेजबान शहर का फैसला बीसीसीआई के पसंदीदा स्थान की उपलब्धता के आधार पर तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर आईपीएल चेयरमैन चुने जा सकते हैं धूमल
बीसीसीआई की हालिया गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विवादास्पद इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी चर्चा की गई, क्योंकि बोर्ड ने टीमों से इस नियम पर नए सिरे से फीडबैक मांगा था, जो कि 2027 तक लागू रहना है। इस नियम पर चिंता जताने वाले खिलाड़ियों में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल शामिल हैं। इनमें से अधिकांश खिलाड़ियों का तर्क है कि यह नियम ऑलराउंडर की भूमिका को कमजोर करता है। आईपीएल 2026 से पहले भी अधिकांश कप्तानों ने बीसीसीआई के सामने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिससे इस नियम को खत्म करने की मांग ने फिर से जोर पकड़ लिया। अरुण धूमल ने कहा कि बीसीसीआई इम्पैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा करने के लिए तैयार है।

धूमल ने आगे कहा, 'यह मामला फिलहाल चर्चा के अधीन है। सभी हितधारकों से फीडबैक लिया जाएगा और उसके बाद ही इस पर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।' मालूम हो कि यह रणनीतिक नियम टीमों को मैच के दौरान किसी भी स्तर पर एक बदलाव करने की अनुमति देता है। इस हफ्ते बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के इतर होने वाले चुनावों में अरुण धूमल के साथ-साथ खैरुल मजुमदार को भी आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के लिए फिर से चुने जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed