फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों को तैयार करेंगे द्रविड़, पिंक बॉल से खेलने के लिए देंगे गुरु मंत्र

Mon, 11 Nov 2019 09:13 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 11 Nov 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Indian Test players begin practice with pink ball in Bengaluru under guidance of Rahul Dradiv
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-बांग्लादेश 22 से 26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेंगी। दिन-रात्री टेस्ट गुलाबी गेंद से खेला जाता है, जिसको लेकर टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी पिंक बॉल से खेलने के लिए तैयारी करने वाले हैं। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे।

Indian Test players begin practice with pink ball in Bengaluru under guidance of Rahul Dradiv
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों को पिंक बॉल से खेलने के लिए तैयार करेंगे। डे-नाइट टेस्ट से पहले एनसीए में जल्द शुरू होने वाली इस प्रैक्टिस में टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है। एनसीए में राहुल द्रविड़ इन खिलाड़ियों को गुरु मंत्र देंगे, जिससे टीम को सफलता मिले।

Indian Test players begin practice with pink ball in Bengaluru under guidance of Rahul Dradiv
राहुल द्रविड़ - फोटो : social Media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बंगलुरु की सेंट्रल विकेट पर भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी, पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में प्रैक्टिस करते दिखाई देंगे। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने नेट सेशन्स के लिए गेंदबाज भी मुहैया कराने का फैसला किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पहले इस सेशन को डे-नाइट करने का प्लान था, लेकिन परिस्थितियों को देखने के बाद इसे सिर्फ दिन का किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Test players begin practice with pink ball in Bengaluru under guidance of Rahul Dradiv
ईडन गार्डन - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पहले डे-नाइट टेस्ट को खास बनाने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल विशेष तैयारियों में जुटा है। इस मैच को लेकर दर्शकों में भी उत्साह है, माना जा रहा है कि टेस्ट के पहले तीन दिन तक ईडन गार्डन में 50 हजार के करीब दर्शक पहुंचेंगे। कोलकाता में भारत-बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, पहला मुकाबला 14 से 18 नवंबर के बीच इंदौर के मैदान में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed