पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपना फैसला वापस ले लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भी इस फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेंगे। मलिक ने ये बातें लाहौर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे।
2 of 6
शोएब मलिक हिट विकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
मलिक ने साल 2015 में यूएई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद 2019 वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्याल ले लिया था। हालांकि वो टी-20 प्रारूप में एक्टिव हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि मैं वन-डे वर्ल्ड कप 2019 के बाद वन-डे को अलविदा कह दूंगा और मैंने ऐसा ही किया। वहीं मैंने ये भी कहा था कि मैं टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से पूरी तरह से रिटायर हो सकता हूं, लेकिन अब मेरा ये सोचना है कि इसके बारे में मैं सही वक्त आने पर सोचूंगा।
शोएब मलिक ने कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मेरी कुछ जिम्मेदारी और लक्ष्य है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरा शरीर साथ दे रहा है और जब तक मैं अच्छा महसूस करूंगा देश के लिए खेलता रहूंगा। मैं भी इंसान हूं और फेल हो सकता हूं। मेरे दिमाग में भी नकारात्मक विचार आ सकते हैं और जो हुआ उससे मुझे भी गुस्सा आया। वर्ल्ड कप में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन टी-20 प्रारूप में मैंने हमेशा अच्छा खेला है।
उन्होंन कहा कि जब तक मैं फिट हूं कुछ भी हासिल कर सकता हूं। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही देश के लिए अच्छा खेलना रहा है। मैं वापसी करना चाहता था जिसकी वजह से मैंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में नहीं खेला और फैसलाबाद में नेशनल टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।