फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास पर बोले पाकिस्तानी दिग्गज- शरीर ने साथ दिया तो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भी खेलता रहूंगा

Wed, 22 Jan 2020 07:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
shoaib malik says Might continue after T20 World Cup if body permits  
शोएब मलिक - फोटो : social media

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपना फैसला वापस ले लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भी इस फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेंगे। मलिक ने ये बातें लाहौर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे।


 

shoaib malik says Might continue after T20 World Cup if body permits  
शोएब मलिक हिट विकेट - फोटो : सोशल मीडिया

मलिक ने साल 2015 में यूएई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद 2019 वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्याल ले लिया था। हालांकि वो टी-20 प्रारूप में एक्टिव हैं। 

shoaib malik says Might continue after T20 World Cup if body permits  
शोएब मलिक

उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि मैं वन-डे वर्ल्ड कप 2019 के बाद वन-डे को अलविदा कह दूंगा और मैंने ऐसा ही किया। वहीं मैंने ये भी कहा था कि मैं टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से पूरी तरह से रिटायर हो सकता हूं, लेकिन अब मेरा ये सोचना है कि इसके बारे में मैं सही वक्त आने पर सोचूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shoaib malik says Might continue after T20 World Cup if body permits  
shoaib malik

शोएब मलिक ने कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मेरी कुछ जिम्मेदारी और लक्ष्य है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरा शरीर साथ दे रहा है और जब तक मैं अच्छा महसूस करूंगा देश के लिए खेलता रहूंगा। मैं भी इंसान हूं और फेल हो सकता हूं। मेरे दिमाग में भी नकारात्मक विचार आ सकते हैं और जो हुआ उससे मुझे भी गुस्सा आया। वर्ल्ड कप में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन टी-20 प्रारूप में मैंने हमेशा अच्छा खेला है। 

विज्ञापन
shoaib malik says Might continue after T20 World Cup if body permits  
शोएब मलिक - फोटो : icc

उन्होंन कहा कि जब तक मैं फिट हूं कुछ भी हासिल कर सकता हूं। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही देश के लिए अच्छा खेलना रहा है। मैं वापसी करना चाहता था जिसकी वजह से मैंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में नहीं खेला और फैसलाबाद में नेशनल टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed