फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिखर धवन के पास कप्तान विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

Wed, 23 Aug 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 23 Aug 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan can break virat kohlis fastest 4000odi runs record
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : espncricinfo

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने पास कप्तान विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन वन-डे में सबसे तेज 4,000 रन बनाने के मामले में कप्तान कोहली को जल्द ही पीछे छोड़ सकते हैं।

shikhar dhawan can break virat kohlis fastest 4000odi runs record
शिखर धवन - फोटो : icc

विराट कोहली के नाम सबसे तेज 4,000 वन-डे रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है। 28 वर्षीय कोहली ने 93वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया था। वहीं शिखर धवन ने अब तक 86 पारियों में 3,721 बना लिए हैं। उन्हें 4,000 रन पूरे करने के लिए 279 रन की दरकार है।

shikhar dhawan can break virat kohlis fastest 4000odi runs record
शिखर धवन - फोटो : espn

विराट का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए धवन के पास अभी 6 पारियां है और जिस तरह के वो फॉर्म में चल रहे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि वो इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। श्रीलंका के खिलाफ 'गब्बर' के नाम से मशहूर धवन ने 132* की मैच विजयी पारी खेली थी। जिस स्पीड से धवन रन बना रहे हैं, उससे अगली तीन पारियों में उनके रिकॉर्ड अपने नाम करने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan can break virat kohlis fastest 4000odi runs record
शिखर धवन - फोटो : ESPN

बता दें कि कोहली ने साल 2013 में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सबसे तेज 4,000 वन-डे रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। बहरहाल, विश्व क्रिकेट में सबसे तेज 4,000 वन-डे रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला के नाम दर्ज है। दाएं हाथ के बल्लेबाज अमला ने 81वीं पारी में 4,000 वन-डे रन का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सर विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा था।

विज्ञापन
shikhar dhawan can break virat kohlis fastest 4000odi runs record
शिखर धवन - फोटो : icc

वन-डे में सबसे तेज 4,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट इस प्रकार है- हाशिम अमला (81 पारी), विवियन रिचर्ड्स (88), विराट कोहली (93), डेविड वॉर्नर (93), गोर्डन ग्रीनिज (96), केन विलियमसन (96), ब्रायन लारा (100), डीन जोंस (102), फाफ डू प्लेसी (104) और सौरव गांगुली (105)।

नोट: सभी बल्लेबाजों के मैच नहीं पारियों के हिसाब से सबसे तेज 4,000 वन-डे रन बनाने की लिस्ट बनाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed