टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को होने वाले दूसरे वन-डे में नई जर्सी पहनकर उतरेंगे। इसकी खास वजह यह है कि खिलाड़ियों ने जर्सी की बुराई की थी, जिसके बाद स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स तैयार करने वाली कंपनी नाइकी ने नई जर्सी उपलब्ध करा दी है।
टीम इंडिया दूसरे वन-डे में पहनेगी नई जर्सी, वजह है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने जर्सी में खामी निकालकर शिकायत की थी, जिसके बाद कंपनी को डर था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ उसका करार मुश्किल में पड़ सकता था। इस डील को बचाए रखने के लिए कंपनी ने एक प्रतिनिधि को श्रीलंका भेजा।
कंपनी ने मंगलवार को खिलाड़ियों से प्रतिक्रिया लेने के बाद उन्हें नई जर्सियां उपलब्ध करा दी। टीम इंडिया ने गुरुवार को होने वाले दूसरे वन-डे से पहले वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी और जीएम (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासनिक समिति (सीओए)के सामने भी रखा था।
कंपनी ने मंगलवार को खिलाड़ियों का रिएक्शन जानने के बाद फैरान इस पर अमल किया। टीम इंडिया गुरुवार को पल्लेकली में पांच मैचों की सीरीज का दूसरे वन-डे खेलेगी। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया की नई जर्सी दिखने में पहले जैसी ही है, लेकिन अब इस नई जर्सी में इसमें सुपीरियर क्वॉलिटी के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है।
टीम इंडिया ने पहला मैच 127 गेंद शेष रहते 9 विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। इससे पहले उसने मेजबान टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। विराट कोहली की सेना दूसरे वन-डे में भी अपनी विजयी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान संभालेगी।