फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shikhar Dhawan: मिस्टर ICC के नाम से क्यों मशहूर हुए धवन? पांच रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना मुश्किल, जानें सब कुछ

Sat, 24 Aug 2024 11:40 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 Aug 2024 11:40 AM IST
सार

क्रिकेट जगत में धवन गब्बर, मिस्टर आईसीसी, जट जी जैसे कई नामों से मशहूर हैं। उन्हें फैंस का भरपूर  प्यार मिलता है। आज हम यहां उनके करियर से जुड़े तमाम रिकॉर्ड्स पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
shikhar dhawan announces retirement know his records creates history in test cricket won two golden bat
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने  अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से इसकी जानकारी दी। क्रिकेट जगत में धवन गब्बर, मिस्टर आईसीसी, जट जी जैसे कई नामों से मशहूर हैं। उन्हें फैंस का भरपूर  प्यार मिलता है। आज हम यहां उनके करियर से जुड़े तमाम रिकॉर्ड्स पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
shikhar dhawan announces retirement know his records creates history in test cricket won two golden bat
शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
'मिस्टर आईसीसी' के नाम से प्रसिद्ध
2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने पहले आईसीसी इवेंट में गर्दा उड़ा दिया था। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में पांच मैचों में 363 रन बनाए थे, जो किसी भी भारतीय द्वारा एक चैंपियंस ट्रॉफी संस्करण में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। ऐसा ही प्रदर्शन स्टार बल्लेबाज ने 2015 वनडे विश्व कप में किया था। उन्होंने भारत के लिए खेले आठ मुकाबलों में 412 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक भी निकले थे। उनका उच्चतम स्कोर 137 रनों का रहा था। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी धवन का जलवा बरकरार रहा। उन्होंने फैंस को निराश नहीं करते हुए पांच मैचों में 338 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्डन बैट से नवाजा गया था। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में धवन भारत के लिए सबसे ज्यादा 701 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 
shikhar dhawan announces retirement know his records creates history in test cricket won two golden bat
Shikhar Dhawan - फोटो : PTI
धवन के वो पांच रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल
निजी जीवन में तमाम परेशानियों से जूझने वाले धवन ने कभी हार नहीं मानी। यही वजह है कि फैंस ने उन्हें गब्बर का टैग दिया। अब हम आपको उनके पांच ऐसे रिकॉर्ड्स के विषय में बताएंगे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा दी। 

डेब्यू टेस्ट मैच में जड़ा सबसे तेज शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शिखर धवन के नाम पदार्पण मैच में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने महज 85 गेंदों में शानदार शतक लगाया था। धवन के नाम कुल सात टेस्ट शतक दर्ज हैं। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और 2017 में गोल्डन बैट जीता
चैंपियंस ट्रॉफी में भी शिखर धवन ने जमकर धमाल मचाया। उन्होंने 2013 और 2017 में गोल्डन बैट जीता था। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। धवन के नाम 10 मैचों में 701 रन दर्ज हैं। इनमें तीन शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, ओवरऑल लिस्ट में वह तीसरे स्थान पर काबिज हैं। शीर्ष पर क्रिस गेल (791) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan announces retirement know his records creates history in test cricket won two golden bat
Shikhar Dhawan - फोटो : Amar Ujala
100वें वनडे में जड़ा शतक
क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप के अलावा, लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। धवन ने अपने 100वें वनडे मैच में शतक जड़ा था। ऐसा करने वाले वह इकलौते भारतीय हैं। फरवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का 100वां मुकाबला खेलते हुए गब्बर ने 109 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया था। 

वनडे में सर्वाधिक  90+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज
धवन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 90+ रन की पारियां खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। छह बार वह नर्वस नाइंटीज़ का शिकार हुए जबकि एक बार नाबाद रहे। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है।

डेब्यू टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेली
धवन के नाम डेब्यू टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबेल में 187 रनों की तूफानी पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 33 चौके और दो छक्के लगाए थे। उनका यह रिकॉर्ड पिछले 11 साल से कायम है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed