{"_id":"5b0520cf4f1c1b165e8b6853","slug":"shardul-thakur-playing-for-chennai-superkings-interesting-facts-and-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 गेंदों में 6 छक्के जड़ चुके हैं शार्दुल, ऐसे बने 'पालघर एक्सप्रेस' से IPL सुपरस्टार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
6 गेंदों में 6 छक्के जड़ चुके हैं शार्दुल, ऐसे बने 'पालघर एक्सप्रेस' से IPL सुपरस्टार
Wed, 23 May 2018 03:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
shardul thakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शार्दुल ठाकुर की 15 रन की यादगार और कीमती पारी को शायद ही कोई भूल पाए। 5 गेंदों में तीन चौकों की मदद से बनाए उनके 15 रन की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
शार्दुल ठाकुर के लिए साल 2018 काफी शुभ रहा है। श्रीलंका में इसी साल खेली गई निदाहास ट्रॉफी में लाजवाब प्रदर्शन के बाद आईपीएल में दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को भी उन्होंने चैंपियन बनने की राह पर ला खड़ा किया है। हालांकि कुछ साल पहले तक मुंबई का यह गुमनाम क्रिकेटर कामयाबी की चमक से कोसों दूर था। आइए जानते हैं इनसे जुड़ी 10 खास बातें...
2 of 11
shardul thakur
शार्दुल ठाकुर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के पालघर में हुआ था। उनके पिता का नाम नरेंद्र है और वो नारियल का उद्योग करते है। स्कूल में क्रिकेट खेलते वक्त शार्दुल ने छह गेंदों में 6 छक्के लगाए थे।
3 of 11
shardul thakur
रणजी ट्रॉफी में शार्दुल मुंबई की तरफ से खेलते हैं। नवंबर 2012 में उन्होंने प्रथम श्रेणी का पहला मैच राजस्थान के खिलाफ जयपुर में खेला था। करियर में जितनी अच्छी शुरुआत उन्हें मिलनी चाहिए थी उतनी मिली नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : indianexpress
शार्दुल ने बड़ी मुसीबतों के साथ क्रिकेट खेला है। वह क्रिकेट खेलने के लिए पालघर से रोजाना मुंबई की लोकल ट्रेन में लटककर जाते थे। सुबल 7.30 बजे मैदान पर पहुंचने के लिए उन्हें रोजाना सुबह 3.30 बजे उठना पड़ता था और चार बजे की लोकल ट्रेन पकड़नी होती थी।
विज्ञापन
5 of 11
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : indianexpress
क्रिकेट में जरा सी चमक मिलने के बाद यह तेज गेंदबाज 'पालघर एक्सप्रेस' के नाम से लोकप्रिय हो गया। बता दें कि पिछले साल दिसबंर में टीम इंडिया के लिए खेलने के बाद जब वह मुंबई की उसी लोकल ट्रेन से घर के लिए रवाना हो रहे थे, तब इस खिलाड़ी को किसी ने नहीं पहचाना था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।