चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाफ डुप्लेसी (62*) की बेहतरीन पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2018 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए।
इसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। डुप्लेसी के साथ शार्दुल ठाकुर नाबाद 15 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए फाफ डू प्लेसी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। फाफ ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। वहीं इस मैच में कई ऐसे अच्छे-बुरे रिकॉर्ड भी बने, जिनके बारे फैंस जरूर जानना चाहेंगे।
2 of 9
धोनी-रैना
- फोटो : TheHindu
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक फाइनल मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी और सुरेश रैना सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। दोनों अब तक कुल 13-13 फाइनल मैच खेले हैं।
आईपीएल सीजन-11 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराते ही आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सबसे ज्यादा फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सीएसके कुल सात बार फाइनल में पहुंची है।
वहीं टी-20 क्रिकेट के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स रविवार को सबसे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले खेलने के मामले में सैलकोट स्टैलियंस के रिकॉर्ड की बराबरी करेगी। दोनों ने अब तक कुल 9-9 बार फाइनल मैच खेले हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा किफायती ओवर डालने के मामले में राशिद खान का नाम भी शुमार हो गया है। सीएसके के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवर में 11 रन देकर दो विकेट चटकाए।