फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेन वॉटसन ने इस ओवर में पलट दिया पूरा मैच, हैट्रिक छक्के जड़ते हुए लिखी CSK की जीत की कहानी

Mon, 28 May 2018 11:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
shane watson hits 27 runs in sandeep sharma over and changes the course of final
शेन वॉटसन

शेन वॉटसन को क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। इसका प्रमुख कारण यही है कि उन्होंने फाइनल मैच में धुआंधार नाबाद शतक जमाकर चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया। वॉटसन ने सिर्फ 57 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए। वॉटसन ने तो फाइनल यादगार बना दिया, लेकिन इस बीच उन्होंने एक गेंदबाज के करियर पर गहरा धब्बा लगा दिया। जी हां, वॉटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के एक ओवर में 27 रन जड़कर उनके करियर के साथ खिलवाड़ कर दिया।

shane watson hits 27 runs in sandeep sharma over and changes the course of final
शेन वॉटसन

चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2018  का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करके चेन्नई के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मुकाबला व खिताब जीता। वॉटसन चेन्नई की जीत के हीरो रहे। 

shane watson hits 27 runs in sandeep sharma over and changes the course of final
संदीप शर्मा

एक समय मैच बेहद रोमांचक स्थिति में था, तब यह कहना मुश्किल हो रहा था कि आईपीएल 2018 की चैंपियन चेन्नई बनेगी या फिर हैदराबाद। चेन्नई को 48 गेंदों में 75 रन की दरकार थी, तब तक उम्मीद की जा रही थी कि मजबूत गेंदबाजी आक्रमण वाली हैदराबाद कुछ कमाल करेगी और दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल करेगी। मगर शेन वॉटसन के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने 13वें ओवर में संदीप शर्मा की जमकर धुनाई की और चेन्नई की जीत की कहानी लिख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shane watson hits 27 runs in sandeep sharma over and changes the course of final
शेन वॉटसन

वॉटसन ने संदीप शर्मा के एक ओवर में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से कुल 27 रन बनाए। यही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। चलिए आपको बताते हैं कि इस ओवर का पूरा रोमांच कैसा रहा। संदीप ने पहली गेंद अच्छी डाली और कोई रन नहीं दिया। ओवर की बस यही गेंद अच्छी रही। अगली पांच गेंदों पर क्या हुआ, उसके लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें:

विज्ञापन
shane watson hits 27 runs in sandeep sharma over and changes the course of final
शेन वॉटसन - फोटो : il

संदीप शर्मा ने ओवर की दूसरी गेंद लो फुलटॉस की, जिस पर वॉटसन ने एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में शॉट खेला और चार रन हासिल किए। फिर संदीप ने तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर वॉटसन ने दमदार पुल शॉट खेला और छक्का जमाया। वॉटसन ने चौथी गेंद पर फिर छक्का जमाया। यह छक्का ज्यादा बड़ा रहा क्योंकि गेंद सीधे स्टैंड्स में दर्शकों के बीच गई। संदीप ने यह बॉल लो फुलटॉस की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed