फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं वो तीन सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जिन्हें शेन वॉर्न करते हैं बेहद पसंद?

Sat, 16 Mar 2019 08:46 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 16 Mar 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Shane Warne says kuldeep yadav, rashid khan and yasir Shah are three spinners I enjoy a lot
शेन वॉर्न - फोटो : file photo

राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत शेन वॉर्न को सीमित ओवरों के क्रिकेट में रक्षात्मक गेंदबाज पसंद नहीं आते और यही कारण है कि मौजूदा समय में उनके पसंदीदा गेंदबाज भारत के कुलदीप यादव, पाकिस्तान के यासिर शाह और अफगानिस्तान के राशिद खान हैं जो 'बल्लेबाजों द्वारा हिट किए जाने से भयभीत नहीं होते।' 


 

Shane Warne says kuldeep yadav, rashid khan and yasir Shah are three spinners I enjoy a lot
शेन वॉर्न

पिछले दो वर्षों में कलाई के स्पिनरों ने विकेट झटकने की काबिलियत के बूते सफेद गेंद से दबदबा बनाया है लेकिन इस महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि अंगुली के स्पिनर सीमित ओवर के प्रारूप में प्रासंगिकता खो रहे हैं। 

Shane Warne says kuldeep yadav, rashid khan and yasir Shah are three spinners I enjoy a lot
कुलदीप यादव

वॉर्न ने कहा, 'एक अच्छा स्पिनर गेंदबाज एक अच्छा स्पिन गेंदबाज होता है। यह मायने नहीं रखता कि वह कलाई का स्पिनर है या फिर अंगुली का स्पिनर। सकलेन मुश्ताक, मुथैया मुरलीधरन, डेनियल विटोरी.. मेरे समय में इतने सारे अच्छे अंगुली के स्पिनर थे, लेकिन लाइन-अप में कलाई के अच्छे स्पिनर होने के अपने फायदे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shane Warne says kuldeep yadav, rashid khan and yasir Shah are three spinners I enjoy a lot
राशिद खान - फोटो : file photo

उन्होंने कहा, 'अगर आपको एक अच्छा कलाई का स्पिनर मिल जाता है तो उन्हें हमेशा चुना जायेगा क्योंकि वे हमेशा विकेट चटकाएंगे। वे शायद अन्य गेंदबाज की तुलना में कुछ रन भी दे देंगे लेकिन वे हमेशा विकेट हासिल करेंगे। वन-डे क्रिकेट या टी-20 में मध्य के ओवरों में विकेट चटकाना अहम होता है और यह आमतौर पर स्पिन से होता है।' 

विज्ञापन
Shane Warne says kuldeep yadav, rashid khan and yasir Shah are three spinners I enjoy a lot
यासिर शाह - फोटो : File

सफेद गेंद के क्रिकेट में उनके पसंदीदा स्पिनरों के बारे में पूछने पर वॉर्न ने कहा, 'शीर्ष तीन स्पिनर, मैं जिन्हें देखना पसंद करता हूं और उनका वन-डे और टी-20 में दबदबा है, वो राशिद खान, यासिर शाह और कुलदीप यादव हैं। इस समय ये तीनों सर्वश्रेष्ठ हैं और मैं इन तीनों को देखने का लुत्फ उठाता हूं।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed