फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shane Warne Funeral: इन दिग्गज क्रिकेटरों ने वॉर्न को दी अंतिम विदाई, एलिजाबेथ हर्ले नहीं हुईं शामिल

Sun, 20 Mar 2022 05:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Mar 2022 05:53 PM IST
सार

वॉर्न को रविवार को सेंट किल्डा फुटबॉल क्लब में एक आमंत्रण-मात्र अंतिम संस्कार में याद किया गया। सेंट किल्डा एक ऑस्ट्रेलियन रूल्स टीम है, जिसका वॉर्न ने जीवनभर समर्थन किया।

विज्ञापन
Shane Warne Honoured At Private Funeral at St Kilda's home ground; Elizabeth Hurley's didnt attend funeral
शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न को रविवार को उनके परिवार के सदस्यों समेत कुछ नजदीकी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान  एलन बॉर्डर, मार्क टेलर, माइकल क्लार्क और वॉर्न के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए।

वॉर्न को रविवार को सेंट किल्डा फुटबॉल क्लब में एक आमंत्रण-मात्र अंतिम संस्कार में याद किया गया। सेंट किल्डा एक ऑस्ट्रेलियन रूल्स टीम है, जिसका वॉर्न ने जीवनभर समर्थन किया। अब 30 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के मैदान पर उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक रूप से अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा।
Shane Warne Honoured At Private Funeral at St Kilda's home ground; Elizabeth Hurley's didnt attend funeral
शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सेंट किल्डा में श्रद्धांजलि देने वालों में वॉर्न के तीन बच्चे ब्रुक, जैक्सन और समर के साथ-साथ साथी क्रिकेटर्स, स्थानीय मीडिया हस्तियां और उनका करीबी पोकर ग्रुप शामिल थे। 

Shane Warne Honoured At Private Funeral at St Kilda's home ground; Elizabeth Hurley's didnt attend funeral
शेन वॉर्न और लिज हर्ले - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वॉर्न की पूर्व मंगेतर एलिजाबेथ हर्ले इस अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाईं। यह देखने वाली बात होगी कि क्या वह 30 मार्च को मेलबर्न में अंतिम यात्रा में शामिल हो पाती हैंं या नहीं। हर्ले ने एक बयान में कहा कि इस बात से उनका दिल दुखता है कि वह रविवार को वॉर्न को आखिरी बार नहीं देख पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shane Warne Honoured At Private Funeral at St Kilda's home ground; Elizabeth Hurley's didnt attend funeral
शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्न का निधन चार मार्च को थाईलैंड में हो गया था। वे 52 साल के थे। वॉर्न की मौत प्राकृति कारणों से हुई और इसका खुलासा ऑटोप्सी रिपोर्ट में हुआ। थाई अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को एक चार्टर्ड प्लेन से ऑस्ट्रेलिया लाया गया था।
विज्ञापन
Shane Warne Honoured At Private Funeral at St Kilda's home ground; Elizabeth Hurley's didnt attend funeral
शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमसीजी के मैदान पर लाखों की संख्या में फैन्स के आने की उम्मीद है। इस मैदान से वॉर्न की काफी यादें जुड़ी हुई हैं। मेलबर्न में ही वॉर्न ने 2006 में इंग्लैंड के बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस को आउट कर टेस्ट में 700 विकेट पूरे किए थे।  

15 साल के क्रिकेटिंग करियर में शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट चटकाए। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वे श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा वॉर्न के नाम 193 वनडे मैचों में 291 विकेट भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed