फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी के आलोचकों को महान स्पिनर वॉर्न ने जमकर लगाई लताड़

Wed, 13 Mar 2019 09:02 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 13 Mar 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
shane warne gives a fitting reply to ms dhonis critics
Ms dhoni

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के आलोचकों को करारा जवाब दिया है। धोनी का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसके बाद 2019 विश्व कप में उनकी जगह पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए।

shane warne gives a fitting reply to ms dhonis critics
एमएस धोनी

धोनी ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया और टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक वन-डे सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने लगातार तीन वन-डे में तीन अर्धशतक जमाए। अब धोनी के आलोचकों को वॉर्न ने अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि आलोचकों को अंदाजा ही नहीं है कि वो धोनी के बारे में क्या बोल रहे हैं और टीम इंडिया को विश्व कप में इस खिलाड़ी की बहुत जरूरत है।

shane warne gives a fitting reply to ms dhonis critics
एमएस धोनी

धोनी का पिछले साल फॉर्म कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन के लिए चिंता का सबब बना था। मगर 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 81.75 की बेहतरीन औसत से 327 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
shane warne gives a fitting reply to ms dhonis critics
Shane Warne

एएनआई ने वॉर्न के हवाले से कहा, 'एमएस धोनी महान खिलाड़ी हैं। वह टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह खुद को ढालना जानते हैं और जो भी उनकी आलोचना कर रहा है, उसे नहीं पता कि वो किस बारे में बात कर रहा है। टीम इंडिया को विश्व कप में धोनी की जरूरत है। टीम इंडिया को मैदान पर अनुभव और लीडर शैली वाले खिलाड़ी की जरूरत है, जो कप्तान कोहली की मदद कर सके।'

विज्ञापन
shane warne gives a fitting reply to ms dhonis critics
ऋषभ पंत

बता दें कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए चौथे वन-डे में धोनी की बहुत कमी खली। धोनी की जगह अंतिम दो वन-डे के लिए शामिल किए गए ऋषभ पंत पूरे समय दबाव में दिखे और स्टंप्स के पीछे उनसे कुछ गलतियां भी हुईं। इसका परिणाम यह रहा कि टीम इंडिया 358 रन बनाने के बावजूद मैच गंवा बैठी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed