ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ गेंदबाज 'स्पिन विजार्ड' शेन वॉर्न 7 साल के एक बच्चे के हुनर को देखकर इतना खुश हुए कि उसकी तारीफ करते खुद को रोक नहीं पाए। जी हां, इस 7 साल के बच्चे का नाम एली माइकल खान है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा है।
सात साल के बच्चे ने जीता 'स्पिन विजार्ड' का दिल, video देख बांधे तारीफों के पूल
बता दें कि एली माइकल इतनी छोटी उम्र में एक बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उनका कहना है कि वह बड़े होकर अगले शेन वॉर्न बनना चाहते हैं। इनकी गेंदबाजी को देखकर सब हैरान हैं। गौरतलब है कि लारयूस स्पोर्ट्स ने एक प्रतियोगिता शुरु की है जिसमें 'फैन्स मूमेंट ऑफ दमंथ' चुनते हैं। यह मूमेंट चार शॉर्टलिस्टेड वीडियो क्लिप्स में से चुना जाता है। यह प्रतियोगिता मार्च से दिसंबर तक चलती है। इन 10 माह में विजेता घोषित किया जाता है। उसे लारयूस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड 2019 से नवाजा जाएगा।
शेन वॉर्न ने इस बच्चे के वीडियो को अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर करते हुए वोट अपील की है। इस दौरान उन्होंने लिखा है- 'यह मेरे लिए और एली के लिए एक खास मौका था। वह शानदार प्रतिभाशाली युवा है। इस छोटे से बच्चे को अपना वोट दीजिए। ऐसा ही खेलना जारी रखो दोस्त। इसे वोट देने के लिए आप लोगों का शुक्रिया।'
बता दें कि एली माइकल खान की जून में शेन वॉर्न से मुलाकात हुई थी। तब इस युवा खिलाड़ी ने कहा था कि मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैं वॉर्न से बात कर रहा हूं। मेरे लिए यह सम्मान की बात है। लोग मुझे छोटा शेन वॉर्न कहते हैं। मैं भविष्य में वॉर्न जैसा ही बनना चाहता हूं। मैं एक दिन हरी शर्ट पहन कर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं।
वॉर्न खुद पहली बार इस बच्चे का सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर दंग रह गए थे। उन्होंने कहा, 'मैंने वीडियो देखा। मैं अली के गेंदबाजी एक्शन से चकित रह गया। वह बहुत अच्छी तरह से गेंदबाजी करता है और अभी वह केवल सात साल का है। वह इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर पर नजर रखेंगे।'
This was such a special moment for me and young Eli. He is such a wonderful young boy - please give the little guy your vote as he deserves it! Keep up the great work buddy ! Thankyou for your vote followers #LaureusSportingMoment “ https://t.co/xFwgpddp6n
देखें वीडियोः