फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shami-Dhoni: 'जब लात पड़ने वाली हो...', शमी ने संन्यास को लेकर एमएस धोनी की कही इन दो बातों को किया याद, जानें

Sun, 21 Jul 2024 03:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Jul 2024 03:30 PM IST
सार

धोनी को सर्वकालिक महान विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। खेल के तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में धोनी ने 44.96 की औसत से 17,266 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 108 अर्धशतक शामिल हैं। 224 रन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

विज्ञापन
Shami-Dhoni: 'Kicked out of the team', Shami remembered these two things said by MS Dhoni on retirement, know
शमी और धोनी - फोटो : BCCI/PTI/ICC/AFP
एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कब करेंगे? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब अभी भी दिया जाना बाकी है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था, लेकिन वह एक खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में खेलना जारी रखे हुए हैं। धोनी आईपीएल 2024 में खेले, लेकिन लीग राउंड से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद भी अपने रिटायरमेंट योजनाओं के बारे में कोई संकेत नहीं दिए। हालांकि, मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू के दौरान माही के रिटायरमेंट प्लान को लेकर बातचीत की है। उन्होंने खुलासा किया है कि धोनी ने उन्हें संन्यास कब लेना चाहिए, इस बारे में दो बातें कही थीं। 
Shami-Dhoni: 'Kicked out of the team', Shami remembered these two things said by MS Dhoni on retirement, know
शमी और धोनी - फोटो : BCCI/PTI/ICC/AFP
उन्होंने कहा, 'आप लोग उनके भविष्य पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। वह व्यक्ति खुद रिटायरमेंट के सवाल पर कहता है- देखा जाएगा।' शमी ने कहा, 'मैंने माही भाई से बात की थी कि किसी खिलाड़ी को कब संन्यास लेना चाहिए? उन्होंने कहा- पहला जब आप खुद क्रिकेट से बोर हो जाते हो और दूसरा जब आपको अहसास हो कि आपको टीम से बाहर कर दिया जाएगा।'
Shami-Dhoni: 'Kicked out of the team', Shami remembered these two things said by MS Dhoni on retirement, know
शमी और धोनी - फोटो : BCCI/PTI/ICC/AFP
शमी ने कहा- लेकिन पहली और महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप खेल का आनंद लेना बंद कर देते हैं, तो यह संकेत है कि आपका समय आ गया है। बेहतर होगा कि आप रिटायर होने के लिए सबसे अच्छा पल चुनें। क्योंकि यदि आपमें किसी प्रारूप को बनाए रखने की क्षमता नहीं है तो आपका शरीर आपको संकेत देने लगता है। यही वह समय है जब एकखिलाड़ी को रिटायरमेंट पर फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shami-Dhoni: 'Kicked out of the team', Shami remembered these two things said by MS Dhoni on retirement, know
शमी और धोनी - फोटो : BCCI/PTI/ICC/AFP
धोनी को सर्वकालिक महान विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। खेल के तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में धोनी ने 44.96 की औसत से 17,266 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 108 अर्धशतक शामिल हैं। 224 रन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। एक कप्तान के रूप में धोनी ने भारत को नंबर एक टेस्ट रैंकिंग दिलाई। साथ ही आईसीसी टी20 विश्व कप 2007, आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भी चैंपियन बनाया। इसी के साथ वह सभी प्रमुख आईसीसी व्हाइट बॉल टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान बन गए। धोनी के लिए वनडे सर्वश्रेष्ठ प्रारूप रहा है। उन्होंने 350 मैचों की 297 पारियों में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 183 रन है।
विज्ञापन
Shami-Dhoni: 'Kicked out of the team', Shami remembered these two things said by MS Dhoni on retirement, know
शमी और धोनी - फोटो : BCCI/PTI/ICC/AFP
सीएसके के कप्तान के रूप में धोनी ने फ्रेंचाइजी को पांच आईपीएल खिताब दिलाए। टूर्नामेंट के 2024 संस्करण में वह ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेले, लेकिन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रही। सीएसके की टीम नेट-रन-रेट के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पीछे रहकर प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। टीम सात जीत और सात हार के साथ पांचवें स्थान पर रही। 2024 आईपीएल में धोनी ने 11 पारियों में 53.66 की औसत और 220.54 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। नाबाद 37 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। उन्होंने संस्करण में 14 चौके और 13 छक्के लगाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed