फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब 16 साल के शाहिद अफरीदी ने बनाया था सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

Tue, 04 Oct 2016 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi Smashed A Ton in Just 37 Balls Against Sri Lanka in 1996
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
शाहिद अफरीदी को ‘बूम-बूम अफरीदी’ के नाम से पूरी दुनिया जानती है। उन्हें यह नाम किस पारी के बाद मिला इससे कौन वाकिफ नहीं है। वो करिश्माई पारी 20 साल पहले 4 अक्टूबर को ही खेली गई थी।  तब उनकी उम्र महज 16 साल की थी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए ज्यादा दिन नहीं हुए थे। अफरीदी को 1996 में केन्या में 4 देशों की वनडे सीरीज के जरिए अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका मिला था।

जब 16 साल के शाहिद अफरीदी ने बनाया था सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

Shahid Afridi Smashed A Ton in Just 37 Balls Against Sri Lanka in 1996
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
केन्या में अपने डेब्यू वनडे मैच में बल्लेबाजी न कर पाने वाले शाहिद अफरीदी को दूसरे मैच में तीसरे नंबर पर भेजा गया तो इसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और तब का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना दिया। 4 अक्टूबर, 1996 को 16 साल 217 दिन की उम्र में शाहिद अफरीदी ने जो खेल दिखाया, दुनिया आज भी उसकी कायल है।

जब 16 साल के शाहिद अफरीदी ने बनाया था सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

Shahid Afridi Smashed A Ton in Just 37 Balls Against Sri Lanka in 1996
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
शाहिद अफरीदी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 37 बॉल में ही सेंचुरी जड़कर नया कीर्तिमान रचा। उनकी यह रिकॉर्डतोड़ पारी करीब 18 साल तक वनडे की सबसे तेज सेंचुरी बनी रही। इससे पहले सनत जयसूर्या ने अप्रैल 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ 48 बॉल में सबसे तेज वनडे सेंचुरी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब 16 साल के शाहिद अफरीदी ने बनाया था सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

Shahid Afridi Smashed A Ton in Just 37 Balls Against Sri Lanka in 1996
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए शाहिद अफरीदी ने 37 बॉलों में फटाफट सेंचुरी लगाने के साथ ही कुल 40 बॉल में 102 रनों की पारी खेली। इस तूफानी पारी में उन्होंने ने 11 छक्के और 6 चौके जड़े। 16 साल के अफरीदी ने पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाजों से अधिक परिपक्व पारी खेली थी।
विज्ञापन

जब 16 साल के शाहिद अफरीदी ने बनाया था सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

Shahid Afridi Smashed A Ton in Just 37 Balls Against Sri Lanka in 1996
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
इस मैच में सनत जयसूर्या ने शाहिद अफरीदी को कुल 11 बॉल डाली जिसमें 41 रन ठोंक दिए। इस पारी के दौरान दूसरे विकेट के लिए हुई 126 रनों की साझेदारी में अफरीदी का योगदान 102 रनों का था। पाकिस्तान ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया, मगर श्रीलंका 289 ही बना सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed