विस्फोटक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनका क्रिकेट का लगाव अभी भी कम नहीं हुआ है। 44 साल के अफरीदी अब भी टी-20 लीग में खेलते दिख जाते हैं वहीं वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अफरीदी पाकिस्तान सहित दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं।
2 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social media
हाल ही में अफरीदी ने अपने क्रिकेट फैंस के साथ अपने घर की वीडियो शेयर की थी और अंदर की कई सारी चीजें लोगों को बताई थी। कराची के फेज 8 में रहने वाले अफरीदी ने दो साल पहले समुद्र के किनारे अपना मकान बनवाया था। अपने इस आलीशान मकान में उन्होंने टेबल टेनिस से लेकर स्नूकर भी रखा हुआ है जहां वे अक्सर खेलते रहते हैं।
3 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social media
बेसमेंट में अफरीदी ने क्रिकेट से जुड़ी कई सारी यादों को संजोकर रखा हुआ है जैसे श्रीलंकाई दिग्गज संगाकारा, विराट कोहली, शेन वार्न और डी विलिअर्स जैसे स्टार खिलाड़ियों की जर्सी। इसके अलावा उन्होंने अपनी यादगार पारियों के लिए मिली अलग-अलग ट्रॉफीयों को भी बेसमेंट में ही सजा रखा है।
4 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social media
इसके अलावा उन्होंने अपने घर के पीछे एक छोटा सा गार्डन और गेस्ट हाउस भी बना रखा है। अफरीदी ने घर के पहले फ्लोर पर अपनी बेहद खास चीजों को जगह दी हुई है। यहां अफरीदी ने पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष द्वारा दी गई सोने की पिस्टल भी रखी है।
5 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social media
वहीं अफरीदी ने सचिन से जुड़ी और अपने दिल के बेहद करीब बेशकीमती चीज को अपने पास में रखा हुआ है। अफरीदी ने याद करते हुए कहा कि सचिन का वो बल्ला जिसकी मदद से मैंने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था और जिसनें शाहिद अफरीदी को पहचान दिलाई वो बल्ला मेरे दिल के सबसे करीब है और मेरे लिए बहुत खास है।