आईसीसी ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की याचिका खारिज की, जिसमें बीसीसीआई से मुआवजे का दावा किया गया था। अब पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज एशेज से भी बड़ी प्रतिद्वंद्विता है।
अफरीदी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, 'इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज सबसे खतरनाक प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इससे भी बड़ी हो सकती है।'
3 of 5
रमीज राजा
- फोटो : Youtube
वहीं पूर्व पाक क्रिकेटर रमीज राजा का मानना है कि प्रतियोगिता से टेस्ट क्रिकेट सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा, 'पहली बात पाकिस्तान को टीम इंडिया के खिलाफ अपना खेल ऊंचा रखने की जरूरत है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले दर्शकों को काफी पसंद आते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप टेस्ट क्रिकेट को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो भारत और पाकिस्तान को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना होगा। इसमें अलग उत्साह महसूस होता है। खिलाड़ियों को दबाव में खेलने की कला भी सीखने को मिलती है।'
टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वह तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। इसके बाद दोनों देश चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। वहीं पाकिस्तान की टीम यूएई में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्त हैं।