फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehwag vs Akhtar: शोएब अख्तर ने बनाया था सहवाग के गंजेपन का मजाक, दिखाई थी पैसे की गर्मी, अब मिला करारा जवाब

Sun, 04 Jun 2023 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Jun 2023 02:23 PM IST
सार

मैदान पर सहवाग और शोएब अख्तर के बीच जमकर मुकाबला हुआ, जबकि मैदान के बाहर दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया था।

विज्ञापन
Sehwag vs Akhtar: Shoaib Akhtar made fun of Virender Sehwag, now got a befitting reply from Viru; IND vs PAK
शोएब अख्तर और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। जब यह दोनों टीमें मैदान पर होती हैं तो पूरी दुनिया की नजरें इस मैच पर टिक जाती हैं। 20 साल पहले जब यह दोनों टीमें आमने-सामने आती थीं तो भारत के वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान के शोएब अख्तर की प्रतिद्वंद्विता देखने लायक होती थी। जहां सहवाग ने ओपनिंग की परिभाषा बदल कर रख दी थी, वहीं अख्तर को रफ्तार का सौदागर माना जाता था। 
Sehwag vs Akhtar: Shoaib Akhtar made fun of Virender Sehwag, now got a befitting reply from Viru; IND vs PAK
सहवाग और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर दोनों के बीच जमकर मुकाबला हुआ, जबकि मैदान के बाहर दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया था। हालांकि, अब उस रिश्ते में एक नया किस्सा जुड़ गया है। 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' शो में सहवाग से इस दोस्ती को लेकर एक सवाल पूछा गया। एंकर ने पूछा- आप लोग एक-दूसरे पर बहुत मजाक करते हो और तंज कसते हो। क्या इस मजाक के पीछे कोई दोस्ती है?
Sehwag vs Akhtar: Shoaib Akhtar made fun of Virender Sehwag, now got a befitting reply from Viru; IND vs PAK
सहवाग और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर सहवाग ने कहा- जहां प्यार या दोस्ती होती वहां मजाक या लड़ाई होती ही है। शोएब अख्तर के साथ मेरी दोस्ती 2003-04 से है। हम पाकिस्तान दो बार गए हैं, वह भारत दो बार आए हैं। हम दोनों में दोस्ती है और हम एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। शोएब ने एक बयान दिया था- मेरे पास वीरेंद्र सहवाग के सिर पर जितने बाल हैं, उससे कहीं अधिक नोट (पैसे) हैं। अब मेरे बाल आपके नोटों से अधिक हैं। यह टैगलाइन 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के लिए अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sehwag vs Akhtar: Shoaib Akhtar made fun of Virender Sehwag, now got a befitting reply from Viru; IND vs PAK
जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर 10 रन बनाकर चेन्नई को जीत दिलाई - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सहवाग ने आईपीएल 2023 फाइनल के रोमांच पर भी बात की। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए फाइनल में रवींद्र जडेजा ने मैच की अंतिम दो गेंदों पर 10 रन बनाकर सीएसके को जीत दिलाई थी। मैच का अंतिम ओवर जीटी की योजना के अनुसार जा रहा था, जिसमें मोहित शर्मा ने पहली चार गेंदों पर केवल तीन रन दिए। हालांकि, आखिरी गेंद पर मोहित की लाइन थोड़ी भटकी और वह लेग स्टंप पर फुल टॉस दे बैठे। इसे देखकर सहवाग भी खुश नहीं थे।
विज्ञापन
Sehwag vs Akhtar: Shoaib Akhtar made fun of Virender Sehwag, now got a befitting reply from Viru; IND vs PAK
धोनी और सहवाग - फोटो : IPL/BCCI
एक शो के दौरान सहवाग ने हार्दिक को इस बात के लिए लताड़ लगाई कि मोहित से शुरुआती पांच गेंदों पर योजना के अनुसार यॉर्कर फेंकवाने के बावजूद हस्तक्षेप करने का फैसला लिया।  सहवाग ने कहा- जब कोई अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और यॉर्कर डाल रहा है, तो आप क्यों जाएंगे और उससे बात करेंगे? वह जानता है कि बल्लेबाज को दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत है और वह अपने यॉर्कर के प्लान पर टिका रहे। फिर आप उसका समय क्यों बर्बाद करेंगे? मोहित की गेंद पर रन बन रहे होते तो आप उनसे जाकर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन अगर गेंदबाज अपना काम बखूबी कर रहा होता है तो आप चाहते हैं जल्दी से जल्दी ओवर खत्म हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed