फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने के मामले में विराट-धोनी को मिला इस बड़े क्रिकेटर का साथ

Thu, 30 Nov 2017 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Saurav Ganguly in favour of virat-dhoni, said pay hike for the players
कोहली और धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी अब खिलाड़ियों के सैलरी बढ़ाने के पक्ष में खड़े हो गए है। गौरतलब है कि हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने दिल्ली में खिलाड़ियों की सैलरी को लेकर मुद्दा उठाया था। इस दौरान विराट और धोनी ने सीओए के प्रमुख विनोद राय, बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी से मुलाकात की थी।





 

Saurav Ganguly in favour of virat-dhoni, said pay hike for the players
सौरव गांगुली

गांगुली ने मुम्बई में प्रोमोशनल इवेंट के दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई से टीम इंडिया के खिलाड़ियों का पक्ष लेते हुए कहा,'जब बोर्ड इतने पैसे कमा रही है तो खिलाड़ियों को उसके रेवेन्यू का शेयर मिलना चाहिए। बोर्ड के पास बहुत सारे पैसे है और वो खिलाड़ियों को मिलना चाहिए।'

Saurav Ganguly in favour of virat-dhoni, said pay hike for the players
गांगुली - फोटो : dailyo

विराट की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा, ' जब विराट कोहली खेलते हैं तब पूरा देश उनको देखता है। खिलाड़ी को बहुत अच्छी तरीके से देखना चाहिए क्योंकि उनका करियर 15 साल का ही होता है। बहुत से खिलाड़ी 15 साल के लिए नहीं खेलते हैं और बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं जो 20 साल खेलते हैं। इसलिए मैं बहुत बड़ा सपोर्टर हूं कि खिलाड़ियों का सैलरी बढ़ें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav Ganguly in favour of virat-dhoni, said pay hike for the players
सौरभ गांगुली

45 वर्षीय गांगुली ने कहा, 'अपने समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में मैंने बीसीसीआई के पूरे सर्किल को देखा है। साल 1991 में जब मैं ऑस्ट्रेलियाई ट्रिप के लिए खेला तब मुझे 30 हजार रुपये मिले और जब मैं 2013 में खेलना छोड़ा तो मैं देख सकता हूं कि कितना बदल गया। यह बात हर प्रोफेशन में है।'

विज्ञापन
Saurav Ganguly in favour of virat-dhoni, said pay hike for the players
धोनी और विराट - फोटो : PTI

हालांकि कप्तान विराट कोहली और धोनी की सीओए के साथ हुई बैठक के बाद सैलरी में बढ़ोत्तरी की मांग स्वीकार कर ली गई है। इस मामले में सीओए के प्रमुख विनोद राय ने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाले सैलरी को जल्द ही बीसीसीआई के राजस्व के अनुरूप किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed