इन दिनों क्रिकेटरों की आक्रमकता के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है। खिलाड़ियों के बर्ताव पर पैनी नजर भी रखी जा रही है। इसी प्रकार सरफराज अहमद जिस टीम का नेतृत्व करते हैं, उसमें वह अति आक्रामक दिखते हैं। अगर खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत नहीं झोंकता दिखता तो सरफराज उस पर भड़कने में देर नहीं करते।
विराट कोहली से अपनी तुलना कर बैठे पाक कप्तान, दिया अटपटा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई लोग सरफराज को सलाह दे चुके हैं कि वह अपनी आक्रमकता को नियंत्रित करें। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक बार फिर अजीब बयान दिया और विराट कोहली से अपनी तुलना करते हुए बात कही।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आक्रमकता के लिए जाना जाता है। वह हमेशा अपने देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं। हालांकि, अगर कोई खिलाड़ी गलती कर दे तो विराट अपना गुस्सा दिखाने में पीछे नहीं हटते और मैदान पर सारे भाव दिखा देते हैं। विराट कोहली विरोधी खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शते और इसके लिए आईसीसी भी उनकी आलोचना कर चुका है।
बहरहाल, पाक पैशन के संपादक साज सादिक के मुताबिक सरफराज अहमद को चिंता नहीं है कि मैदान में उनके रवैये को लेकर लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने अपनी तुलना विराट कोहली से करते हुए रविवार को कहा, 'अगर विराट कोहली कुछ कहे तो लोग पसंद करते हैं। अगर मैंने कुछ कहा तो बोलते हैं कि वह काफी अभद्र है।'
Sarfaraz Ahmed "if Virat Kohli says something then people like it, if I say it then they say he's being so abusive" #Cricket
हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि सरफराज और हसन अली के बीच न्यूजीलैंड दौरे के दौरान कुछ दूरियां बढ़ी थी। यह पाया गया कि तेज गेंदबाज हसन अपने कप्तान से खुश नहीं था और उनकी सलाह को नजरअंदाज करते हुए गेंदबाजी कर रहा था। हालांकि, दोनों ने बाद में खुलासा किया कि वह उस समय हुआ था, लेकिन दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।