फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोहरा शतक ठोकते ही धोनी से भी आगे निकले संजू सैमसन, ऋषभ पंत के लिए बने बड़ा खतरा

Sat, 12 Oct 2019 04:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 12 Oct 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Sanju Samson overtakes MS Dhoni after hitting 200 in Vijay Hazare and big threat to Rishabh Pant
एम एस धोनी-संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विजय हजारे ट्रॉफी में केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से वो कमाल कर दिया, जो देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर पाए हैं। शनिवार को सैमसन ने गोवा के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपने दोहरे शतक की पारी से टीम इंडिया में शामिल होने के लिए दावेदारी ठोक दी है। इससे टीम इंडिया में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह खतरे में पड़ सकती है। एक तरफ जहां पंत का प्रदर्शन लगातार गिर रहा हैं, वहीं सैमसन घरेलू क्रिकेट में खूब रन बटोर रहे हैं।

Sanju Samson overtakes MS Dhoni after hitting 200 in Vijay Hazare and big threat to Rishabh Pant
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

पंत फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा हैं। एम एस धोनी की गैरमौजूदगी में वही विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उनकी आक्रमकता उनपर भारी पड़ रही है और वह लगातार फेल हो रहे हैं। टीम इंडिया को सफेद गेंद से अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है और हो सकता है की पंत की जगह अगले टी-20 सीरीज में सैमसन को मौक मिले। टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर से तीन मैच टी-20 सीरीज का आगाज करेगी।

Sanju Samson overtakes MS Dhoni after hitting 200 in Vijay Hazare and big threat to Rishabh Pant
SANJU SAMSON

विजय हजारे ट्रॉफी में सैमसन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंद में 200 रन जड़ दिए। भारत की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह आठवां दोहरा शतक है, जबकि घरेलू क्रिकेट में ये तीसरा दोहरा शतक है। दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन ने 129 गेंदों में 20 चौके और 10 छक्के लगाकर 212 रन की पारी खेली। इस दौरान संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट 162.99 का रहा, जो किसी भी भारतीय का दोहरे शतक के लिए सबसे ज्यादा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा (अकेले 3 बार), शिखर धवन, करनवीर कौशल के साथ अब संजू सैमसन का नाम भी अब जुड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju Samson overtakes MS Dhoni after hitting 200 in Vijay Hazare and big threat to Rishabh Pant
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

संजू सैमसन ने आईपीएल के 89 मैच में 2209 रन बनाए हैं, वह भी 27.61 की शानदार औसत के साथ, जिसमे संजू का अधिकतम स्कोर 102 रन नाबाद है। उनका स्ट्राइक रेट 130.27 का है, जो टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन माना जाता है। संजू सैमसन ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल होने का मौका नहीं मिला। अपने डेब्यू मैच में सैमसन ने 19 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed