विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पांचवें अनौपचारिक वन-डे में भारत ए के लिए शानदार पारी खेली। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 48 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इंडिया ए ने श्रृंखला को 4-1 से जीत लिया।
2 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
संजू को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया और इसके बाद उन्होंने अपनी दो मैचों की फीस तिरुवनंतपुरम के ग्राउंड स्टाफ को दान कर दी। संजू के दो मैचों की फीस डेढ़ लाख रुपये थी। इस रकम को उन्होंने ग्रीनफील्ड स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को दान कर दी। सैमसन इस मैदान के ग्राउंड स्टाफ के काम से काफी प्रभावित थे, जिन्होंने वर्षा के बाधित मैच को पूरा करवाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की थी।
3 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
संजू सैमसन (91) और शिखर धवन (51) की शानदार अर्धशतकीय पारी व शार्दुल ठाकुर (9/3) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया ए ने पांचवें वनडे में दक्षिण अफ्रीका ए को 36 रन से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीत लिया था।
मैच के बाद सैमसन ने ग्राउंड स्टाफ की जमकर तारीफ की और मैच पूरा कराने के लिए उनको धन्यवाद दिया। सैमसन कहा कि, इस मैच को पूरा करवाने का श्रेय पूरी तरह से मैदान के स्टाफ को जाता है। उन्हीं की वजह से हम यह मुकाबला खेल पाए। अगर मैदान गीला होता, तो मैच रेफरी शायद खेल नहीं होने देते। उनकी मेहनत की वजह से यह मैच हो पाया। इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ग्राउंड्स मैन के साथ तस्वीर खिंचवाई।