{"_id":"5c7a86e1bdec22737e6b120d","slug":"sanjay-manjerekar-answer-to-commentators-on-kedar-jadhav-bowling-action","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदार जाधव के एक्शन का उड़ा मजाक, संजय मांजरेकर ने ऐसे की कंगारू कमेंटेटर्स की बोलती बंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केदार जाधव के एक्शन का उड़ा मजाक, संजय मांजरेकर ने ऐसे की कंगारू कमेंटेटर्स की बोलती बंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jadhav and manjrekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में आज पहला वन-डे मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की तरह यहां भी कमेंट्री बॉक्स में जमकर हंसी के ठहाके लग रहे हैं। हालांकि इस बार कमेंटेटर्स की इस हंसी के पीछे की वजह है केदार जाधव का लो आर्म एक्शन।
2 of 5
kedar jadhav
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान जाधव की एक तस्वीर बार-बार सामने आ रही है जिसमें उनके राउंड आर्म स्लिंग एक्शन को कमेंटेटर्स ने बहद का मुद्दा बना दिया।
3 of 5
kedar jadhav
दरअसल बॉलिंग के दौरान जाधव का दांया हाथ जमीन से सिर्फ 4 फुट 5 इंच ऊपर रहता है, जो कि क्रिकेट के इतिहास में बॉलिंग के दौरान सबसे नीचे हाथ रखने वाले गेंदबाजों में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay manjrekar
इस वजह से कमेंट्री बॉक्स में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा, 'मेंस क्रिकेट में गेंदबाजी के दौरान केदार जाधव का हाथ सबसे नीचे रहता है।' इस पर दूसरे कमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने कहा, 'मुझे लगता है लसिथ मलिंगा का हाथ सबसे नीचे रहता है।'
विज्ञापन
5 of 5
Trevor Chappell’
इस पर संजय मांजरेकर ने तीसरे कमेंटेटर ट्रेवर चैपल पर चुटकी ली और कहा, 'मुझे लगता है कि ट्रेवर चैपल से नीचे हाथ कभी किसी का नहीं गया होगा।' बता दें कि साल 1981 में ट्रेवर चैपल की एक अंडर आर्म डिलीवरी को फैंस आज तक नहीं भुला पाए हैं। इस गेंद को खेलने के बाद बल्लेबाज ने अपना बैट हवा में उछाल दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।