वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज: दलीप ट्रॉफी में गेंद से बरपाया कहर, कप्तान ईशान किशन से बोले- मैं विकेट-टेकर हूं
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में महज तीन ओवर में दो विकेट लेकर गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कप्तान ईशान किशन को नहीं पता था कि वह विकेट-टेकर हैं और गेंदबाजी का मौका मिलना उनके लिए मजेदार रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वैभव अपनी गेंदबाजी और मैच के अनुभव के बारे में बात करते नजर आए। वैभव ने बताया कि विपक्षी टीम के विकेट नहीं गिरने के कारण उन्हें गेंदबाजी का मौका दिया गया। उन्होंने कहा, 'दूसरी टीम के विकेट नहीं गिर रहे थे, इसलिए मुझे दो या तीन ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया। ईशान भैया (कप्तान) को लगा कि वह रिस्क ले रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट-टेकर हूं।' वैभव ने भले ही सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी की, लेकिन इस छोटे से स्पेल में उन्होंने दो विकेट हासिल कर अपनी उपयोगिता साबित कर दी।
𝐁𝐨𝐰𝐥 𝐢𝐭 𝐥𝐢𝐤𝐞 𝐕𝐚𝐢𝐛𝐡𝐚𝐯 𝐒𝐨𝐨𝐫𝐲𝐚𝐯𝐚𝐧𝐬𝐡𝐢 🎯
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 29, 2026
Meet the secret wicket-taker who enjoys bowling and answered his captain’s 'risky' call 🤙 - By @jigsactin#DuleepTrophy pic.twitter.com/ZhZ0QkeyZm
अपनी गेंदबाजी की रणनीति के बारे में बात करते हुए वैभव ने कहा कि उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने के बजाय दिए गए सीमित ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करना था। उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में बस एक ही बात थी कि अगर मैं पांच विकेट भी ले लूं, तो मुझे सिर्फ तीन ओवर ही गेंदबाजी करने को मिलेगी। इसलिए योजना थी कि मैं जितनी अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं, करूंगा और सिर्फ एक जगह को टारगेट करूंगा और अपना स्पेल अच्छे से खत्म करूंगा।'
- इस मुकाबले में वैभव बतौर बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
- हालांकि, गेंदबाजी में दो विकेट लेने के बाद उन्होंने इसे अपने लिए अच्छा अनुभव बताया।
- उन्होंने कहा, 'यह बहुत मजेदार था क्योंकि मैच में बैटिंग उतनी अच्छी नहीं हुई थी। इसलिए गेंद से योगदान देना बहुत अच्छा था। हां, जब कोई बल्लेबाज विकेट लेता है, तो उससे ज्यादा मजेदार कुछ नहीं होता।'
- वैभव ने गेंदबाजी को लेकर अपनी पसंद का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि वह हमेशा गेंदबाजी का आनंद लेते हैं।
- उनके मुताबिक, एक बल्लेबाज को गेंदबाजी करना और एक गेंदबाज को बल्लेबाजी करना हमेशा मजेदार लगता है।
वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 के रेड-बॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम का सामना बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में साउथ जोन से होगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रविवार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला छह सितंबर से शुरू होगा।