{"_id":"6a92d996221072deec06f18b","slug":"former-indian-captain-kapil-dev-calls-for-support-for-other-sports-also-apart-from-cricket-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपिल देव: पूर्व भारतीय कप्तान ने अन्य खेलों के समर्थन की मांग उठाई, क्रिकेट से तुलना को बताया गलत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कपिल देव: पूर्व भारतीय कप्तान ने अन्य खेलों के समर्थन की मांग उठाई, क्रिकेट से तुलना को बताया गलत
Sat, 29 Aug 2026 06:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:37 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अन्य खेलों का समर्थन करने की मांग उठाई है। कपिल का कहना है कि भले ही क्रिकेट ने उन्हें सबकुछ दिया है, लेकिन हर किसी को क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के पूर्व कप्तान और पीजीटीआई (प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया) अध्यक्ष कपिल देव का कहना है कि क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों का भी समर्थन करने की जरूरत है, क्योंकि अन्य खेलों के खिलाड़ी भी काफी मेहनत करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एक सितंबर से शुरू हो रहे तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स टूर्नामेंट के इवेंट में बात करते हुए कपिल देव ने कहा, मैंने क्रिकेट खेला और मुझे यह खेल बहुत पसंद था। इसमें कोई शक नहीं है कि क्रिकेट ने मुझे इस दुनिया में सब कुछ दिया है। हालांकि, मुझे लगता है कि हमें दूसरे खेलों को भी सपोर्ट और बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि इन खेलों के खिलाड़ी भी बहुत मेहनत करते हैं। मैं दूसरे खेलों की तुलना क्रिकेट से नहीं करना चाहता, लेकिन जब आप देखते हैं कि क्रिकेट को कितनी लोकप्रियता और ध्यान मिलता है, तो मुझे लगता है कि दूसरे खेलों को भी उस स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है। ऐसा तभी हो सकता है जब मीडिया दूसरे खेलों पर भी अधिक ध्यान देना शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से गोल्फ नहीं खेल पाने का है अफसोस
भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा कि उनको अब अफसोस होता है कि उन्होंने गोल्फ खेलना जल्दी क्यों शुरू नहीं किया। कपिल देव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी कोई ना कोई खेल जरूर खेलें। गोल्फ खेल के फायदे गिनाते हुए कपिल ने कहा, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है कि मैंने गोल्फ खेलने से मना किया था। अगर मैं क्रिकेट खेलते समय गोल्फ भी खेलता, तो शायद 2000 रन और बना पाता। मैं यही कह रहा हूं। हर किसी को दूसरे खेल भी आजमाने चाहिए। इससे आपका ध्यान बेहतर होता है और एक अलग तरह का स्वभाव बनता है। मुझे अफसोस है कि जब मैं क्रिकेट खेलता था, तब मैंने गोल्फ नहीं खेला। मैं सभी क्रिकेटरों से कहता हूं कि वे हफ्ते में कम से कम एक बार गोल्फ ज़रूर खेलें। इससे आपका स्वभाव बदलता है, जिसकी आपको जरूरत होती है।

हैदराबाद को बताया खेलों का शहर
कपिल देव ने हैदराबाद को खेलों का शहर बताया। उन्होंने कहा, हैदराबाद एक खूबसूरत और खेलों को पसंद करने वाला शहर है, जहां कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज आती रहती हैं। हम सभी हैदराबाद को यहां के क्रिकेटर्स की वजह से जानते हैं, लेकिन अब यहां गोल्फर्स, बैडमिंटन प्लेयर्स और टेनिस प्लेयर्स भी देखने को मिल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के लिए यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि सबसे अच्छा खिलाड़ी जीतेगा।