फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदार जाधव के एक्शन का उड़ा मजाक, संजय मांजरेकर ने ऐसे की कंगारू कमेंटेटर्स की बोलती बंद

Sun, 03 Mar 2019 02:57 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Mar 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
sanjay manjerekar answer to commentators on kedar jadhav bowling action
jadhav and manjrekar

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में आज पहला वन-डे मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की तरह यहां भी कमेंट्री बॉक्स में जमकर हंसी के ठहाके लग रहे हैं। हालांकि इस बार कमेंटेटर्स की इस हंसी के पीछे की वजह है केदार जाधव का लो आर्म एक्शन।

sanjay manjerekar answer to commentators on kedar jadhav bowling action
kedar jadhav

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान जाधव की एक तस्वीर बार-बार सामने आ रही है जिसमें उनके राउंड आर्म स्लिंग एक्शन को कमेंटेटर्स ने बहद का मुद्दा बना दिया।
 

sanjay manjerekar answer to commentators on kedar jadhav bowling action
kedar jadhav

दरअसल बॉलिंग के दौरान जाधव का दांया हाथ जमीन से सिर्फ 4 फुट 5 इंच ऊपर रहता है, जो कि क्रिकेट के इतिहास में बॉलिंग के दौरान सबसे नीचे हाथ रखने वाले गेंदबाजों में शुमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay manjerekar answer to commentators on kedar jadhav bowling action
sanjay manjrekar

इस वजह से कमेंट्री बॉक्स में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा, 'मेंस क्रिकेट में गेंदबाजी के दौरान केदार जाधव का हाथ सबसे नीचे रहता है।' इस पर दूसरे कमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने कहा, 'मुझे लगता है लसिथ मलिंगा का हाथ सबसे नीचे रहता है।'

विज्ञापन
sanjay manjerekar answer to commentators on kedar jadhav bowling action
Trevor Chappell’

इस पर संजय मांजरेकर ने तीसरे कमेंटेटर ट्रेवर चैपल पर चुटकी ली और कहा, 'मुझे लगता है कि ट्रेवर चैपल से नीचे हाथ कभी किसी का नहीं गया होगा।' बता दें कि साल 1981 में ट्रेवर चैपल की एक अंडर आर्म डिलीवरी को फैंस आज तक नहीं भुला पाए हैं। इस गेंद को खेलने के बाद बल्लेबाज ने अपना बैट हवा में उछाल दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed