{"_id":"5ea7eb928ebc3e909b669dc8","slug":"saeed-ajmal-still-believes-he-got-sachin-tendulkar-out-in-world-cup-2011-semi-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ साल बाद भी पूर्व पाक स्पिनर सईद अजमल के जख्म हरे, आज भी सोचते हैं आउट थे सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नौ साल बाद भी पूर्व पाक स्पिनर सईद अजमल के जख्म हरे, आज भी सोचते हैं आउट थे सचिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 28 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
2011 विश्व कप में सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल विश्व कप 2011 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर का विकेट नहीं मिल पाने की निराशा से अब तक नहीं उबर पाए हैं क्योंकि उन्हें आज भी लगता है कि उन्होंने भारतीय स्टार को आउट कर दिया था।
2 of 8
इयान गॉल्ड
- फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के अंपायर इयान गॉल्ड ने भी हाल में कहा था कि तेंदुलकर तब आउट थे, लेकिन तीसरे अंपायर ने उनका फैसला पलट दिया था। तेंदुलकर ने मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल में 85 रन बनाए थे, जिससे भारत यह मैच जीतने में सफल रहा था।
3 of 8
इयान गॉल्ड
- फोटो : ट्विटर
तेंदुलकर जब 23 रन पर खेल रहे थे तब इयान गॉल्ड ने अजमल की गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट दे दिया था, लेकिन तीसरे अंपायर बिली बाउडन ने 'रिव्यू' के बाद इसे पलट दिया था। आईसीसी एलीट पैनल के सदस्य रहे गॉल्ड ने हाल में कहा था कि वह तेंदुलकर को आउट देने के अपने फैसले पर कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
2011 विश्व कप में सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ट्विटर
अजमल ने उस घटना को याद करते हुए कहा, 'यह सीधी गेंद थी और विकेटों के आगे उनके पैड से टकराई थी। मुझे पूरा विश्वास था कि वह आउट हैं। शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, वहाब रियाज और अन्य खिलाड़ियों ने मुझसे पूछा था कि क्या वह (तेंदुलकर) आउट हैं और मैंने कहा कि हां उसकी पारी समाप्त हो गई है।'
विज्ञापन
5 of 8
सईद अजमल
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा कि जब तीसरे अंपायर ने फैसला बदला तो उनका दिल टूट गया था। अजमल ने कहा, ‘मुझे टेस्ट मैचों में कभी उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला इसलिए मुझे जब भी सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलता था तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।