फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500 साल पहले बनी थी दुनिया की सबसे पहली घड़ी, कीमत इतनी कि खरीद लें 30 हेलीकॉप्टर

Tue, 28 Apr 2020 01:11 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 28 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Pomander Watch 1505 is the worlds first watch invented by Peter Henlein
दुनिया की सबसे पहली घड़ी - फोटो : Wikipedia

आज के समय में घड़ी पहनना भले ही लोगों का शौक बन चुका हो, लेकिन एक समय था जब कुछ गिने-चुने और अमीर लोगों के पास ही घड़ियां हुआ करती थीं और वो उसे पहनना अपनी शान समझते थे। क्या आपने कभी सोचा है कि जो घड़ी अब आम हो गई है, उसे दुनिया में सबसे पहले किसने बनाया था और वो घड़ी कैसी दिखती थी? आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो आपको भी हैरान कर देगा। 

Pomander Watch 1505 is the worlds first watch invented by Peter Henlein
दुनिया की सबसे पहली घड़ी - फोटो : Social media

दुनिया की सबसे पहली घड़ी को 'पोमैंडर वॉच ऑफ 1505' या 'वॉच 1505' के नाम से जाना जाता है। इसे जर्मन आविष्कारक पीटर हेनलेन ने बनाया था और उन्हें ही दुनिया का सबसे पहला घड़ी निर्माता माना जाता है। पीटर हेनलेन ने इस घड़ी को करीब 515 साल पहले यानी 1505 में बनाया था। 

Pomander Watch 1505 is the worlds first watch invented by Peter Henlein
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी सेब के आकार की पोमैंडर घड़ी आखिर कैसे दुनिया के सामने आई, इसकी कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। कहते हैं कि साल 1987 में घड़ी बनाने वाले एक युवक ने लंदन के कबाड़ी मार्केट से 10 पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 947 रुपये में पोमैंडर को खरीदा था, लेकिन उसे ये नहीं पता था कि वो दुनिया की सबसे पहली घड़ी है। उसने उस घड़ी को कई सालों तक अपने पास रखा और फिर साल 2002 में उसने उसे किसी और को बेच दिया। अब जिसने उस घड़ी को खरीदा, उसे भी इसकी कीमत नहीं पता थी, इसलिए उसने भी उसने भी उसे किसी और को बेच दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Pomander Watch 1505 is the worlds first watch invented by Peter Henlein
दुनिया की सबसे पहली घड़ी - फोटो : Social media

आखिरकार जब पोमैंडर घड़ी एक शोध करने वाले युवक के हाथ लगी, तब जाकर इसे दुनियाभर में पहचान मिली। उस घड़ी पर उसे बनाने का साल भी लिखा हुआ था और उसपर उसके आविष्कारक पीटर हेनलेन का हस्ताक्षर भी था। बताया जाता है कि यह घड़ी पीटर हैनलैन की निजी घड़ी थी, जिसे वो हमेशा अपने पास रखते थे। 

विज्ञापन
Pomander Watch 1505 is the worlds first watch invented by Peter Henlein
दुनिया की सबसे पहली घड़ी - फोटो : Wikipedia

दुनिया की सबसे पहली घड़ी की खास बात ये है कि यह कॉपर (तांबा) और सोने से बनी है। आज के समय में इस घड़ी की कीमत 50 से 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 381 करोड़ रुपये से 611 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह अनुमान साल 2014 में अमेरिका के मशहूर 'एंटीक वीक मैगजीन' ने लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed