फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद सचिन भी इस गेंदबाज के मुरीद, कहा- उसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा नहीं

Fri, 10 Jul 2020 08:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Jul 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkars huge praise for veteran pacer James Anderson One of the best exponents of reverse swing
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जेम्स एंडरसन एकमात्र गेंदबाज है जो 'रिवर्स आउटस्विंगर' डाल सकता है जिसमें उनकी कलाई की स्थिति पारंपरिक इनस्विंगर जैसी होती है।तेंदुलकर ने इसे 'रिवर्स' रिवर्स स्विंग नाम दिया। वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के साथ अपने 100 एमबी ऐप पर तेंदुलकर ने बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ एजिस बॉउल में चल रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में एंडरसन इंग्लैंड के लिये क्यों महत्वपूर्ण है।

Sachin Tendulkars huge praise for veteran pacer James Anderson One of the best exponents of reverse swing
सचिन-लारा - फोटो : social media

तेंदुलकर ने लारा से कहा, 'रिवर्स स्विंग के मामले में जिम्मी एंडरसन संभवत: पहला गेंदबाज है जो रिवर्स स्विंग को भी रिवर्स करता है।' अगर सरल शब्दों में कहें तो दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए पारंपरिक स्विंग में गेंद का चमकदार हिस्सा बाहर की तरफ और खुरदुरा हिस्सा अंदर की तरफ होता है। 

Sachin Tendulkars huge praise for veteran pacer James Anderson One of the best exponents of reverse swing
एंडरसन

रिवर्स आउटस्विंगर के मामले में गेंद का मूवमेंट बदल जाता है मतलब वह दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर की तरफ निकलती है लेकिन चमकदार हिस्सा बाहर की तरफ ही रहता है लेकिन दोनों मामलों में कलाई की स्थिति भिन्न होती है। तेंदुलकर के अनुसार जब उन्होंने एंडरसन की कलाई की स्थिति पर ध्यान दिया तो उन्होंने उन्हें रिवर्स आउटस्विंगर करते हुए देखा जिसमें कलाई की स्थिति पारंपरिक इनस्विंगर की तरह थी। ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkars huge praise for veteran pacer James Anderson One of the best exponents of reverse swing
जेम्स एंडरसन

तेंदुलकर ने कहा, 'मैंने कई बार अनुभव किया कि वह गेंद को ऐसे पकड़ता है जैसे आउटस्विंगर करना चाहता हो लेकिन गेंद छोड़ते समय वह गेंद को अंदर लाने की कोशिश करता है। अधिकतर बल्लेबाज कलाई की स्थिति पर गौर करते हैं और वह असल में क्या करता है। वह आपको दिखाएगा कि वह इनस्विंगर कर रहा है लेकिन गेंद के दोनों हिस्सों के बीच असंतुलन से वह बाहर की तरफ निकलेगी।'

 

विज्ञापन
Sachin Tendulkars huge praise for veteran pacer James Anderson One of the best exponents of reverse swing
जेम्स एंडरसन

तेंदुलकर ने कहा कि अपनी कलाई की स्थिति में तेजी से बदलाव करके एंडरसन बल्लेबाज को शॉट मारने के लिए मजबूर कर देता है। उन्होंने कहा, 'वह जो करता है, वह आपको इनस्विंगर खेलने के लिए तैयार करता है और गेंद जब आधी पिच से ज्यादा पार कर लेती है तब वह आपसे बाहर की तरफ निकलना शुरू कर देती है। लेकिन आप तो शॉट खेलने के लिये तैयार हो क्योंकि आपने इनस्विंग की स्थिति देखी है और यह मेरे लिये नया था। कोई ऐसा नहीं करता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed