फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा शहीदों के परिवारों की मदद करेंगे सचिन तेंदुलकर, ऐसे जुटाएंगे पैसा

Fri, 22 Feb 2019 12:04 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 22 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar will do push up for collect money for martyrs families
sachin tendulkar

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को यहां होने वाली आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन के दौरान हजारों धावकों के साथ भाग लेंगे जो पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों के लिए धन एकत्रित करने के मद्देनजर आयोजित की जा रही है।

sachin tendulkar will do push up for collect money for martyrs families
sachin tendulkar

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली चार रेस में से प्रत्येक के शुरू होने से पहले तेंदुलकर 'कीप मूविंग पुश-अप चैलेंज' के तहत पांच से 10 पुश-अप करेंगे और धावक भी इसमें उनका साथ देंगे।
 

sachin tendulkar will do push up for collect money for martyrs families
sachin tendulkar last

चैलेंज में हर प्रतिभागी के लिये मैराथन का आयोजन आईडीबीआई फेडरल शहीदों के परिवारों के लिये 100 रूपये दान करेगा। इन चार रेस -फुल मैराथन, हाफ मैराथन, टाइम्ड 10के और 5के स्वच्छ भारत रन- में 18,000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar will do push up for collect money for martyrs families
सचिन तेंदुलकर

आयोजकों ने विज्ञप्ति में कहा, 'हर रेस से पहले, तेंदुलकर और मैराथन के प्रतिभागी 'कीपमूविंग पुश-अप चैलेंज' के तहत पांच-10 पुश-अप करेंगे। हर प्रतिभागी के लिए आईडीबीआई शहीदों के लिये कोष इकट्ठा करेंगे।'

विज्ञापन
sachin tendulkar will do push up for collect money for martyrs families
सचिन तेंदुलकर

आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड दूत तेंदुलकर ने कहा, 'मेरा मानना है कि सफलता अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और खुद को चुनौती देने से मिलती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed