{"_id":"5d53c2008ebc3e6cbe42b6d8","slug":"sachin-tendulkar-three-best-bowling-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन के बल्लेबाजी के रिकॉर्ड तो आप खूब जानते होंगे, क्या गेंदबाजी के रिकॉर्ड जानते हैं आप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन के बल्लेबाजी के रिकॉर्ड तो आप खूब जानते होंगे, क्या गेंदबाजी के रिकॉर्ड जानते हैं आप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सचिन तेंदुलकर एक नाम जिससे जुड़कर क्रिकेट का रंग और जवां हो गया। तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक और रन उनके नाम पर ही दर्ज हैं। उनका बल्लेबाजी रिकॉर्ड इतना शानदार है कि किसी के जेहन में यह नहीं आता कि वह एक अच्छे गेंदबाज भी थे। वह गेंद को टर्न करा सकते थे और पिच के हिसाब से ऑफ और लेग-स्पिन दोनों डालने में सक्षम थे। सचिन ने अपने लंबे करियर में 200 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए, जिनमें वनडे में 155 और टेस्ट मैचों में 44 विकेट शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके नाम कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। आइए बताते हैं आपको...
2 of 4
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : social Media
सचिन सिर्फ 16 साल की उम्र में ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट लेने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ा। अंत में, उनका इंतजार पांच दिसंबर 1990 को समाप्त हो हुआ, जब उन्होंने श्रीलंका के रोशन महानमा को विकेटकीपर किरण मोरे के हाथों कैच कराया था। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय गेंदबाज बन गए। तेंदुलकर सिर्फ 17 साल और 224 दिन के थे जब उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया था। उन्होंने उस समय पूर्व भारतीय स्पिनर मनिंदर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस मैच में उनका यह एकमात्र विकेट नहीं था, सचिन ने बाद में अर्जुन रणतुंगा को भी आउट किया। तेंदुलकर ने इसके बाद 41 गेंदों पर 53 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच बने थे।
3 of 4
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : social Media
आखिरी ओवर में छह रन या उससे भी कम स्कोर का बचाव करना बहुत ही मुश्किल काम है, लेकिन सचिन ने इस मुश्किल को भी अपनी उपलब्धि में बदला है। तेंदुलकर एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने आखिरी ओवर में छह से भी कम रन का बचाव किया है। 1993 में तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह रन का बचाव करते हुए भारत को एक मशहूर जीत दिलाई थी। उन्होंने उस ओवर में केवल तीन रन दिए थे। 1997 में भी ऐसी ही परिस्थिति में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट लेकर यह उपलब्धि दोहराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : social Media
सचिन तेंदुलकर के पास हमेशा से ही विपक्षी साझेदारी तोड़ने की कला थी। उनकी गेंदबाजी में एकमात्र समस्या निरंतरता की कमी थी, लेकिन 2004 के एशिया कप में सचिन ने इसका समाधान निकाल लिया और बेहद शानदार प्रदर्शन किया । उस समय सचिन ने छह मैचों में 12 विकेट चटकाए थे। तेंदुलकर ने उन सभी पांच पारियों में कम से कम एक विकेट लिया, जहां उन्हें गेंदबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने एशिया कप के एक ही संस्करण में एक भारतीय स्पिनर द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में इरफान पठान (14 विकेट) के बाद सचिन दूसरे स्थान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।