क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में खेलते नजर आएंगे। अगले साले भारत में होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सचिन, लारा, सहवाग जैसे कई रिटायर्ड क्रिकेटर साथ खेलते दिखेंगे।
2 of 4
सचिन और लारा
- फोटो : getty
टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाली यह वर्ल्ड सीरीज पांच देशों के रिटायर्ड क्रिकेटरों के बीच खेली जाएगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और भारत की टीम भाग लेगी। 2 से 16 फरवरी तक खेली जाने वाली इस सीरीज में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे।
3 of 4
Virendra Sehwag
- फोटो : social Media
इन मैचों में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, ब्रायन लारा, शिवनारायन चंद्रपॉल, ब्रेट ली, ब्रैड हॉज, जॉंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान और अजंता मेंडिस समेत कई पूर्व खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस लीग के कमिश्नर हैं।
4 of 4
वानखेडे़ स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
11 में से 2 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। चार मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे, वहींस चार मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम और फाइनल मुकाबला ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में होगा। फाइनल मुकाबला 22 मार्च को होगा और सभी मैच शाम सात बजे से खेले जाएंगे। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस सीरीज का आयोजन किया जा रहा है जिसे बीसीसीआई की तरफ से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल चुका है।