{"_id":"5c045736bdec2241c465c3e4","slug":"sachin-tendulkar-says-india-becoming-a-sports-playing-nation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब 'क्रिकेट के भगवान' ने कहा, भारत को 'खेल खेलने वाला' देश बनना चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...जब 'क्रिकेट के भगवान' ने कहा, भारत को 'खेल खेलने वाला' देश बनना चाहिए
Mon, 03 Dec 2018 03:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 03:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sachin tendulkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कहा कि भारत खेलों को पसंद करने वाला देश है लेकिन इसे 'खेल खेलने वाला' देश बनना चाहिए। आइए जानते हैं 'क्रिकेट के भगवान' सचिन ने और क्या कहा?
2 of 5
sachin tendulkar
तेंदुलकर ने टीएमसी स्कूल में डीबीएस बैंक के 'स्पार्किंग द फ्यूचर' अभियान का उद्घाटन किया, जिसके अंतर्गत सौर ऊर्जा वाली फ्लड-लाइट मैदान पर लगायी गई हैं ताकि बच्चे रात में खेलों की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : File
छात्रों को सम्बोधित करते हुए तेंदुलकर ने जीवनशैली में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया ताकि भारत एक स्वस्थ देश बन सके। उन्होंने कहा, 'मैं यहां एक संदेश देना चाहूंगा कि मैं हमेशा कहता रहता हूं कि भारत को युवा और फिट होना चाहिए। हमारा देश युवाओं का देश है, जब आप देश के लोगों की औसत उम्र देखते हो तो भारत को युवाओं का देश कहा जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
तेंदुलकर ने कहा, 'लेकिन मुझे नहीं लगता कि भारत फिट या स्वस्थ देश है क्योंकि अगर ऐसा होता तो हम मधुमेह बीमारी के मामले में आगे नहीं होते। हम इस मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं, जहां तक मोटापे का संबंध है तो हम तीसरे नंबर पर हैं इसलिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।'
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
उन्होंने कहा, 'हमारा देश खेलों को पसंद करता है और इसलिए अहम है कि हम खेलों को खेलने वाला देश भी बने और इसके लिए अगर इस तरह की सुविधायें आती हैं तो बच्चों को ही नहीं बल्कि उनके माता पिता को भी अपने बच्चों के साथ समय बिताने और खेलने के लिये कहूंगा जिससे अच्छे रिश्ते भी बनेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।