फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: ये मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की इकलौती बल्लेबाज, दिलों पर करती हैं 'राज' नाम मिताली

Mon, 03 Dec 2018 02:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
mitali raj birthday special first player in world to score 6,000 runs and above in WODIs
mithali raj

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वन-डे कप्तान मिताली राज आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मी मिताली सोमवार को 36 साल की हो गई हैं। महिला क्रिकेट की 'सचिन तेंदुलकर' कही जाने वाली मिताली ने क्रिकेट में वो मुकाम हासिल किया है, जो शायद ही किसी भारतीय महिला क्रिकेटर ने हासिल किया हो। आइए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर उनकी करियर से जुड़ी कुछ खास बातेंः 


 

mitali raj birthday special first player in world to score 6,000 runs and above in WODIs
मिताली राज

महज 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मिताली ने क्रिकेट में खूब नाम कमाया। 26 जून 1999 को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहला वन-डे मैच खेला था। 10 साल की उम्र में बल्ला थामने वाली मिताली को  टीम इंडिया में शामिल होने में सिर्फ सात साल लगे।

mitali raj birthday special first player in world to score 6,000 runs and above in WODIs
मिताली राज

आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मैच में उन्होंने 114 रनों की नाबाद पारी खेलकर धमाकेदार अंदाज में अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया। इसके बाद साल 2001-02 के क्रिकेट सीजन में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत करने का मौका मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mitali raj birthday special first player in world to score 6,000 runs and above in WODIs
mithali raj

मिताली ने साल 2002 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद करियर के तीसरे टेस्ट में मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की सबसे लंबी पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में उन्होंने 407 गेंदों में 19 चौके की मदद से 214 रन की शानदारी पारी खेली थी। 598 मिनट मैदान पर वह टिकी रहीं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के केरन रोल्टन के 209 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था।

विज्ञापन
mitali raj birthday special first player in world to score 6,000 runs and above in WODIs
मिताली राज - फोटो : ि

गौरतलब है कि मिताली ने हैदराबाद के सेंट जोंस स्कूल में अपने बड़े भाई के साथ क्रिकेट की कोचिंग लेनी शुरू की। वह कई बार पुरुष खिलाड़ियों के साथ भी प्रैक्टिस करती थीं। क्रिकेट के अलावा उन्हें डांस में बी खासा दिलचस्पी थी। उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम की शिक्षा हासिल की। हालांकि, क्रिकेट की वजह से उन्हें डांस छोड़ना पड़ा, लेकिन अभी भी वह कई मौकों पर डांस करती दिखाई देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed