गुरुवार से 12वें क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत हो गई। साथ ही दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बृहस्पतिवार को आईसीसी विश्व कप में टीवी कमेंटेटर के रूप में अपनी नई पारी का आगाज किया।
वर्ल्ड कप में सचिन ने शुरू की नई पारी, साथ दिखे गांगुली और सहवाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए उद्घाटन मुकाबले से इसकी शुरुआत की।
46 वर्षीय सचिन स्टार स्पोर्ट्स पर मैच से पहले शो में कमेंटेटरों के पैनल में थे। उनका अपना खास कार्यक्रम ‘सचिन ओपंस अगेन’ है।
Together again !
मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीरेन्द्र सहवाग एक साथ कमेंटरी करते दिखे। सहवाग ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा 'फिर से एक साथ'।
🌸 pic.twitter.com/QGR2091DS7
छह विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे जो एक रिकॉर्ड है। सचिन के वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक समेत कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें आजतक नहीं तोड़ा जा सका है।