फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेडियम में एक बार फिर दिखी सचिन के लिए दीवानगी, पांच साल बाद तेंदुलकर ने की बल्लेबाजी

Sun, 09 Feb 2020 12:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 09 Feb 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar In Bushfire Cricket Bash Match Hits Four Off Ellyse Perry
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर से मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरे। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित हुए लोगों की मदद की लिए धन जुटाने के लिए बुशफायर क्रिकेट बैश मैच खेला गया, जिसमें सचिन पारी के ब्रेक के दौरान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए।

Sachin Tendulkar In Bushfire Cricket Bash Match Hits Four Off Ellyse Perry
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिसी पैरी ने गेंदबाजी की। पैरी गेंद को सचिन ने बाउंड्री के बाहर भेज दिया। इससे पहले सचिन ऑल-स्टार्स सीरीज में सचिन ब्लास्टर्स टीम के लिए नवंबर 2015 में टी-20 मुकाबला खेले थे। जब वह बल्लेबाजी को उतरे तो एक बार फिर मैदान पर 'सचिन-सचिन' का शोर मच गया।

Sachin Tendulkar In Bushfire Cricket Bash Match Hits Four Off Ellyse Perry
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग पीड़ितों के लिए धन जुटाने के लिए यह चैरिटी मैच रविवार को रिकी पोंटिंग एकादश और एडम गिलक्रिस्ट एकादश के बीच मेलबर्न जंक्शन ओवर में खेला गया। इसमें गिलक्रिस्ट इलेवन को पोंटिंग इलेवन ने बेहद रोमांचक तरीके से अंतिम गेंद पर एक रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए पोंटिंग इलेवन ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 104 रन बनाए। जवाब में गिलक्रिस्ट इलेवन ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 103 रन बनाए और मैच गंवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar In Bushfire Cricket Bash Match Hits Four Off Ellyse Perry
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

पैरी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर तेंदुलकर को एक ओवर के लिए रिटायरमेंट तोड़कर बल्लेबाजी करने की चुनौती दी और भारतीय स्टार ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया था। नंवबर 2013 में अपना अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 46 साल के तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘शानदार एलिसे। मैं ऐसा करना पंसद करूंगा और एक ओवर बल्लेबाजी करना चाहूंगा (हालांकि कंधे की चोट के कारण डाक्टर ने मुझे ऐसा करने से मना किया है)।’ 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed