{"_id":"5cc08d63bdec22141e2251d3","slug":"sachin-tendulkar-and-laxman-issued-notice-by-bcci-ombudsman-during-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बर्थडे ब्वॉय' सचिन तेंदुलकर को तगड़ा झटका, BCCI ने थमाया नोटिस, लक्ष्मण को भी लपेटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'बर्थडे ब्वॉय' सचिन तेंदुलकर को तगड़ा झटका, BCCI ने थमाया नोटिस, लक्ष्मण को भी लपेटा
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 25 Apr 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीसीसीआई के लोकपाल और नैतिक अधिकारी डी के जैन ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को बुधवार को इंडियन टी-20 लीग फ्रेंचाइजी के मेंटोर के साथ क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य होने के कारण कथित हितों के टकराव के लिए नोटिस जारी किया
2 of 5
vvs laxman
तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के और लक्ष्मण हैदराबाद के मेंटोर हैं। हितों के टकराव के आरोप का यह तीसरा मामला है। इनसे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कैब अध्यक्ष, सीएसी सदस्य और दिल्ली कैपिटल्स के सलहकार के तौर पर तीन भूमिका निभाने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जैन के समक्ष सुनवाई के लिए पेश होना पड़ा था।
3 of 5
sachin tendulkar and lasith malinga
ये तीनों सीएसी का हिस्सा थे जिन्होंने जुलाई 2017 में सीनियर राष्ट्रीय कोच रवि शास्त्री का चयन किया था जो उनकी अंतिम बैठक थी। न्यायमूर्ति जैन ने नोटिस में तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों को 28 अप्रैल तक आरोपों का लिखित जवाब देने और साथ ही बीसीसीआई से भी जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
यह शिकायत मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के सदस्य संजीव गुप्ता ने दायर की है। लोकपाल ने यह भी कहा कि जवाब देने में असफल होने के बाद उन्हें अपने विचार रखने का और कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
Sachin Tendulkar
बता दें कि सचिन तेंदुलकर को यह नोटिस उनके 46वें बर्थडे के दिन दिया गया है। गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के फैंस इस खबर से बिल्कुल खुश नहीं होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।