आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके 189 रन बनाकर भी नहीं जीत सकी। मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी चेन्नई के काम नहीं आई और उसे राजस्थान ने सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। राजस्थान की जीत में शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही संजू सैमसन की टीम प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रखी है। अंकतालिका में राजस्थान की टीम अब 10 अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है। चेन्नई की हार के बाद टीम के कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी का का रिएक्शन कुछ इस तरह का था। आइए इन तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले का रोमांच...
PHOTOS में IPL: 189 रन बनाकर भी नहीं जीत सकी धोनी की टीम, हार के बाद कुछ यूं था साक्षी का रिएक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन