इंडियन टी-20 में रविवार को पहला मुकाबला विराट कोहली की बैंगलोर और केन विलियमसन की हैदराबाद के बीच होगा। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धांसू खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में निश्चित ही मैदान पर एक बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसी हो सकती हैं बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन...
इन 11 खिलाड़ियों के दम पर हैदराबाद से जीतने उतरेगी बैंगलोर! देखें संभावित प्लेइंग XI
ओपनर
पिछली बार की तरह इस बार भी पार्थिव पटेल और मोइन अली पारी का आगाज कर सकते हैं। पिछल मैच में अली जहां 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं पटेल ने संभलकर खेलते हुए 31 रन बनाए थे। आज कोहली को अपने दोनों ओपनर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।
हैदराबाद के ये 11 धुरंधर करेंगे बैंगलोर पर फतह! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
मिडिल ऑर्डर
बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज एबी डीविलियर्स चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। पिछले मैच में एबी ने 41 गेंदो पर शानदार 70 रन की पारी खेली थी, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके थे।
ऑलराउंडर
स्कोरबोर्ड पर तेजी से रनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कैरेबियाई बल्लेबाज शेमरोन हेटमायर पांचवें नंबर पर खेलने उतर सकते हैं। हेटमायर के बाद ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे भी बल्लेबाजी में हाथ दिखाते नजर आ सकते हैं। शिवम गेंदबाजी डिपार्टमेंट को भी सहयोग करते नजर आएंगे।
गेंदबाजी
बैंगलोर की टीम आज कुछ बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। आज के मुकाबले में युजवेंद्र चहल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर पर भी भरोसा दिखाया जा सकता है। वहीं उमेश यादव और मोहम्मद सिराज के अलावा टिम साउदी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। पिछले मैच में खेलने वाले कॉलिन ग्रैंडहोम और नवदीप सैनी को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।