फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर जीत का खाता खोलेगी विराट की सेना! यहां देखें संभावित प्लेइंग XI

Tue, 02 Apr 2019 05:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore predicted eleven against rajasthan in IPL 2019
RCB

इंडियन टी-20 लीग का 14वां मैच मंगलवार को अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली राजस्थान और विराट कोहली की टीम बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह मुकाबला रात आठ बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों को इस सीजन में पहली जीत की तलाश है, क्योंकि दोनों टीमें अपने तीन-तीन मुकाबले गंवा चुकी हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में बैंगलोर की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव कर सकती है।


 

royal challengers bangalore predicted eleven against rajasthan in IPL 2019
marcus stoinis

ओपनर
विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी का आगाज करने उतर सकते हैं। टीम में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन करने वाले शेमरोन हेटमायर को बाहर बैठाया जा सकता है। स्टोइनिस बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी टीम को तगड़ा सपोर्ट कर सकते हैं। ऐसे में दोनों ही बल्लेबाजों पर जीत का बड़ा दारोमदार होगा। 

ये 11 खिलाड़ी दिलाएंगे राजस्थान को पहली जीत! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

royal challengers bangalore predicted eleven against rajasthan in IPL 2019
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

मिडिल ऑर्डर
बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। इसके बाद मिस्टर 360 बल्लेबाज एबी डीविलियर्स टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
royal challengers bangalore predicted eleven against rajasthan in IPL 2019
मोइन अली

ऑलराउंडर
बैंगलोर के पास मोइन अली और शिव दुबे के रूप में दो धाकड़ बल्लेबाज हैं। दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी के अलावा टीम के स्पिन डिपोर्टमेंट की भी कमान संभालते दिख सकते हैं। इसके अलावा स्टोइनिस की मौजूदगी भी पेस डिपार्टमेंट को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

विज्ञापन
royal challengers bangalore predicted eleven against rajasthan in IPL 2019
Nathan Coulter-Nile

गेंदबाजी
टीम के साथ आज तेज गेंदबाज नाथ कुल्टर नाइल जुड़ सकते हैं। कुल्टर नाइल के अलावा उमेश यादव और मोहम्मद सिराज पेस बॉलिंग का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं युजवेंद्र चहल बतौर स्पिनर टीम में नजर आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed