टेस्ट क्रिकेट से अचाकन संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज का लक्ष्य 2027 में वनडे विश्व विश्व कप जीतना है। भारत ने पिछले साल रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप और इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट जीता था।
2 of 4
चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन
- फोटो : PTI
भारत ने 2011 के बाद वनडे विश्व कप नहीं जीता है और देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित यह ट्रॉफी भी अपने नाम पर दर्ज करना चाहेंगे। 2023 में रोहित की कप्तानी में फाइनल में टीम इंडिया हार गई थी दिनेश लाड ने कहा, 'रोहित का लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप जीतना और फिर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेना है। उनका लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतना भी था, लेकिन दुर्भाग्य से हम क्वालिफाई नहीं कर सके।'
2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। लाड ने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना अपने करियर को लंबा खींचने के लिए एक रणनीतिक फैसला है। उन्होंने कहा, 'रोहित ने टेस्ट से संन्यास जल्दबाजी में नहीं लिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन अन्य दो प्रारूपों में खेलने का फैसला उनका था। उन्होंने इस बारे में अच्छी तरह से सोचा होगा कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है।'
4 of 4
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
जब उनसे पूछा गया कि क्या रोहित इंग्लैंड के खिलाफ इस साल जून में होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज में कप्तानी करने को लेकर आश्वस्त नहीं थे, उन्होंने कहा, 'इस फैसले का इंग्लैंड के आगामी दौरे से कोई लेना-देना नहीं है।' लाड ने कहा कि रोहित की सोच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में अगली पीढ़ी को मौका देने पर होगी। लाड ने कहा, 'रोहित ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी ऐसा ही किया था।'