{"_id":"681c4fef8536d2fbe50270e6","slug":"rohit-sharma-test-records-from-century-on-debut-match-to-most-sixes-full-stats-2025-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: टेस्ट डेब्यू पर लगातार दो शतक से लेकर सबसे ज्यादा छक्के तक, गुपचुप 10 बड़े रिकॉर्ड बना गए रोहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: टेस्ट डेब्यू पर लगातार दो शतक से लेकर सबसे ज्यादा छक्के तक, गुपचुप 10 बड़े रिकॉर्ड बना गए रोहित
Thu, 08 May 2025 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 08 May 2025 01:08 PM IST
सार
Rohit Sharma Test Record Stats : रोहित ने बतौर कप्तान, एक खिलाड़ी के तौर पर और बतौर ओपनर इस प्रारूप में कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। टेस्ट डेब्यू पर उन्होंने शतक भी लगाया था। साथ ही उनके नाम टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
Please wait...
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दुनिया को अचानक से इस फैसले की जानकारी दी। उनका यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने टेस्ट से संन्यास की अटकलों का खंडन किया था। इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। ऐसा लग रहा था कि सबकुछ सामान्य चल रहा है, तभी रोहित ने टेस्ट से संन्यास का बम फोड़ा। न तो उन्होंने किसी फेयरवेल मैच की डिमांड रखी और न ही कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया। भारत को पिछले छह महीने में दो बड़े क्रिकेटर्स के संन्यास से बड़ा झटका लगा।
Trending Videos
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
रोहित से पहले रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लिया था। हालांकि, इससे तो यह तय है कि अगले महीने इंग्लैंड दौरे से टीम एक नए कप्तान के अंदर खेलेगी और बदलाव के दौर से गुजरेगी। रोहित को 2022 में टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। रोहित ने बतौर कप्तान, एक खिलाड़ी के तौर पर और बतौर ओपनर इस प्रारूप में कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। टेस्ट डेब्यू पर उन्होंने शतक भी लगाया था। साथ ही उनके नाम टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी है। आइए उनके कुछ ऐसे बड़े और अनसुने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं...
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
1. रोहित शर्मा ने टेस्ट में 12 शतक लगाए और इन शतकों की खास बात यह है कि इन सभी टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। रोहित के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी के जीत में दस या इससे ज्यादा शतक नहीं हैं। इस मामले में वार्विक आर्मस्ट्रांग (6) और डेरेन लेहमैन (5) का नंबर रोहित के बाद आता है।
रोहित के टेस्ट में 12 शतक, सभी जीत में आए
ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट में चार या अधिक शतक लगाए हैं और वे सभी जीत में आए हैं
| खिलाड़ी | शतक (सभी जीत में) |
|---|---|
| रोहित शर्मा | 12 |
| वारविक आर्मस्ट्रॉन्ग | 6 |
| डैरेन लेहमन | 5 |
| माइक डेननेस | 4 |
| जो बर्न्स | 4 |
| मयंक अग्रवाल | 4 |
| काइल वेर्रेन | 4 |
| यशस्वी जायसवाल | 4 |
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
2. बतौर ओपनर रोहित ने टेस्ट में नौ शतक लगाए। उन्हें अक्तूबर 2019 में भारत का टेस्ट ओपनर बनाया गया था। तब से किसी अन्य सलामी बल्लेबाज ने इतने शतक नहीं बनाए हैं। कुल मिलाकर इस अवधि में केवल चार बल्लेबाजों ने रोहित की तुलना में अधिक टेस्ट शतक बनाए हैं।
रोहित के बतौर ओपनर प्रमोट होने के बाद से टेस्ट में सबसे शतक
| खिलाड़ी | मैच | औसत | शतक | बल्लेबाजी |
|---|---|---|---|---|
| जो रूट (इंग्लैंड) | 66 | 54.89 | 20 | मध्यक्रम |
| केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) | 31 | 61.03 | 13 | मध्यक्रम |
| मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) | 48 | 48.51 | 11 | मध्यक्रम |
| स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) | 48 | 45.17 | 10 | मध्यक्रम |
| रोहित शर्मा (भारत) | 40 | 41.15 | 9 | ओपनर |
| बाबर आजम (पाकिस्तान) | 38 | 46.87 | 8 | मध्यक्रम |
| हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) | 24 | 58.48 | 8 | मध्यक्रम |
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
3. रोहित ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के पहले तीन चक्रों (2019-21, 2021-23 और 2023-25) को मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (2716) बनाए। उनके नौ शतक भी भारत के लिए सबसे ज्यादा हैं। इस लिस्ट में अगले सर्वश्रेष्ठ विराट कोहली और शुभमन गिल के पांच-पांच शतक हैं। भारतीय बल्लेबाजों में केवल यशस्वी जायसवाल (52.88) का औसत डब्ल्यूटीसी में रोहित (41.15) से बेहतर है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | शतक | अर्धशतक | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| रोहित शर्मा | 40 | 2716 | 212 | 41.15 | 9 | 8 | 56 |
| विराट कोहली | 46 | 2617 | 254* | 35.36 | 5 | 11 | 11 |
| ऋषभ पंत | 34 | 2252 | 146 | 40.21 | 4 | 13 | 56 |
| शुभमन गिल | 32 | 1893 | 128 | 35.05 | 5 | 7 | 31 |
| रवींद्र जडेजा | 39 | 1885 | 175* | 36.96 | 3 | 12 | 29 |
| यशस्वी जायसवाल | 19 | 1798 | 214* | 52.88 | 4 | 10 | 39 |
| चेतेश्वर पुजारा | 35 | 1769 | 102* | 29.98 | 1 | 15 | 5 |